Damrua

यहां होगा दुनिया के सबसे ऊंचे 211 फीट के रावण के पुतले का दहन, बनाने में लगे 4 महीने; लागत जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली new delhi news: दिल्ली में द्वारका के सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान में दशहरे पर दुनिया के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसकी ऊंचाई 211 फीट बताई जा रही है। इसे बनाने में लगभग चार महीने लगा। इसे 30 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

Description of GIF

 

द्वारका रामलीला कमेटी के आयोजक राजेश गहलोत ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में बताया, “द्वारका रामलीला सोसाइटी, सेक्टर 10 में इस वर्ष दुनिया का सबसे ऊंचा और भव्य रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 211 फीट है, जिसे कुछ विशेष कारीगरों ने मिलकर बनाया है। ये कारीगर अंबाला और एनसीआर से हैं। पुतले का ढांचा पहले लोहे से तैयार किया गया, फिर इसके ऊपर बांस और मखमली कपड़े का प्रयोग किया गया है। रावण का चेहरा बेहद सुंदर और मजबूती से बनाया गया है, जिसे चार बड़े क्रेन की सहायता से खड़ा किया गया है। इस पुतले को बनाने में लगभग 4 महीने का समय और 30 लाख रुपये का खर्च आया है।”

 

उन्होंने बताया, “जब हमने इस समारोह की शुरुआत की थी, तब पुतले की ऊंचाई लगभग 50 फुट थी। समय के साथ यह ऊंचाई बढ़ती गई, और अब 211 फुट के साथ यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनने जा रहा है। हम अपने सभी मेहमानों, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के राष्ट्रपति को निमंत्रण भेज चुके हैं। हमें उम्मीद है कि वे हमारे निमंत्रण को स्वीकार करेंगे और इस बार भी हमें अपना आशीर्वाद देंगे।

 

इसके पहले हमें 2019 और 2023 में प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला था। द्वारका रामलीला का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों के समक्ष भगवान राम की लीलाओं को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया जाए। इस बार की लीला के लिए पात्रों का चयन करने में हमें लगभग छह महीने का समय लगा है, और हमने पूरे एनसीआर से चार सौ कलाकारों को चुना है। हम आशा करते हैं कि इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक लोग शामिल हों और राम की कथा का आनंद लें।”

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य