Damrua

BSP News:11 हथियारबंद बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह के एटीएम लूटने की साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के एटीएम में डकैती की तैयारी कर रहे 11 हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा है। इस कार्यवाही में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 6 देशी कट्टे, 1 तलवार, 1 चाकू, 2 फरसा, 1 कार और 10 मोबाइल फोन बरामद किया है। इनमें से एक आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। इनसे इतने सारे हथियार बरामद होने पर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने अब इनके मंसूबो पर पानी फेर दिया है। महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और एसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत आरोपियों को पकड़ा है। एसीसीयू बिलासपुर और थाना सिविल लाइन की टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जरहाभाठा जतिया तालाब के पास एटीएम को लूटने की तैयारी कर रहे 11 आदतन और शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ये सब मिलकर एटीएम लूटने की फिऱाक में थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

Description of GIF

गिरफ्तार आरोपियों में :

1. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा (19 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

2. राज उर्फ बडे सिदार (39 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

3. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले (42 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

4. दिलीप बंजारे (36 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

5. विकास उर्फ विक्की बंजारे (24 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

 

6. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया (22 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

7. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल (28 वर्ष), कम्पनी गार्डन के सामने

8. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा (25 वर्ष), शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा

9. विजय कुमार तौमर (62 वर्ष), नगोड़ सतना, मध्य प्रदेश

10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर (27 वर्ष), नया बस स्टैण्ड तिफरा

11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू (34 वर्ष), जबड़ापारा सरकण्डा

Damrua

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post
  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • BREAKING
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा
  • कोलकाता
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • देश विदेश
  • धर्म अध्यात्म
  • नई दिल्ली
  • न्यायपालिका
  • पंजाब
  • पुलिस
  • फीचर्स
  • बस्तर
  • बॉक्स ऑफिस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़
  • सिनेमा
  • स्वास्थ्य