Damrua

दक्षिणाम् सेवा फाउंडेशन व आरोग्य श्री हॉस्पिटल ने किया महिला सम्मान 2026 का आयोजन सदभावना भवन में हुआ कार्यक्रम, कौशल्या विष्णु देव साय ने महिलाओं को किया सम्मानित,

 

 

मरवाही। दक्षिणाम् सेवा फाउंडेशन व आरोग्य श्री हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में सद्भावना भवन मरवाही में महिला सम्मान2026 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी समाज सेविका तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कंवर समाज कौशल्या विष्णु देव साय ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद महिलाओं को दक्षिणाम सेवा फाउंडेशन व आरोग्य श्री हॉस्पिटल के बैनर तले प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निजी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की कलैक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे और समस्त जनप्रतिनिधियों की भारी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके योगदान और समाज में उनकी भूमिका की सराहना की गई।

IMG 20260314 WA0536
IMG 20260314 WA0527
IMG 20260314 WA0532
IMG 20260314 WA0534
IMG 20260314 WA0538

स्वागत भाषण में दक्षिणाम सेवा फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियदर्शिनी सिंह नहरेल ने फाउंडेशन के उद्देश्य और कार्यशैली से सबको परिचित कराया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खेलारी ने अपने भाषण में मुख्य अतिथि कौशल्या विष्णु देव साय को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का धन्यवाद देते हुए संस्था के महिला सम्मान कार्यक्रम की भरपूर सराहना की।

जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अपने भाषण में कहा जिले में पहली बार किसी निजी संस्था ने ऐसा आयोजन किया है महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई संस्थाएं काम करती है लेकिन दक्षिणाम सेवा फाउंडेशन और आरोग्य श्री हॉस्पिटल के इस आयोजन ने महिलाओं को हर क्षेत्र में उत्साहित करने हेतु सराहनीय आयोजन किया है।

इस अवसर पर कौशल्या विष्णु देव साय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके बिना समाज का विकास असंभव है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करें।

महिलाओं का प्रयास तभी सार्थक होता है जब में अपनी सामूहिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु लगन से कार्य करते हैं कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी महिलाओं को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को लेकर चर्चा की। जिसका उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करना और उनके अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाना है।

उक्त आयोजन में शिक्षा स्वास्थ्य समाजसेवा महिला स्वालंबन कला प्रशासनिक पुलिस आध्यात्म सहित अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सहयोगी संस्था आरोग्य श्री हॉस्पिटल का मरवाही में अपनी अलग ही पहचान है।

हड्डी रोग,महिला एवं बच्चों से संबंधित तथा अन्य बीमारियों के लिए क्षेत्र में सहारा बने आरोग्य श्री हॉस्पिटल ने इस आयोजन में महती भूमिका निभाई।।

सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन विभागीय रूप से जिला स्तर पर किया गया था जिसमें गौरेला पेंड्रा और मरवाही तीनों विकास खंडों से एक एक महिला का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिण सेवा फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियदर्शिनी सिंह नहरेल डायरेक्टर योगेंद्र सिंह नहरेल सदस्य राजू चंद्र भागवत चंद्रावती सहयोगी संस्था आरोग्य श्री हॉस्पिटल मरवाही के संचालक एन के जायसवाल और अजीत राय सहित जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता जिला पंचायत सदस्य राधा मुरारी रैदास जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा वरिष्ठ समाज सेविका उर्मिला राय विश्व हिंदू परिषद की जिला आयोजिक प्रिया द्विवेदी,पूर्व भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष आयुष मिश्रा कन्हैया दुबे आकर्ष प्रताप सिंह सूर्यकांत चंदेल सहित समस्त विभागों के अधिकारी गण तथा भारी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रहीं।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram