Damrua

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लालपुर के करछीपारा प्राथमिक शाला का किया गया औचक निरिक्षण सभी शिक्षक अनुपस्थित. दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी  

प्रशांत डेनियल 7828438374

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लालपुर के करछीपारा प्राथमिक शाला का किया गया औचक  निरिक्षण  सभी शिक्षक अनुपस्थित . दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी

Screenshot 2026 02 27 10 00 41 65 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Screenshot 2026 02 27 10 00 16 00 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Screenshot 2026 02 27 09 59 51 68 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम लालपुर के करछिपारा प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के द्वारा किया गया जहां सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने द्वारा करछीपारा स्कूल के बच्चों को स्वयं प्रार्थना कराया गया. तत्पश्चात सीएससी से फोन पर संपर्क किया गया जिससे पता चला कि एक शिक्षक बीमार है और दूसरा शिक्षक अनुपस्थित है इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दोनों शिक्षकों को नोटिस दिया गया एवं सीएससी को आदेशित  किया गया कि वहां तत्काल वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था का पढ़ाई को सुचारू रूप से बच्चों को कराया जाए.

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए दोनों शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है इन दिनों लगातार जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है एवं मॉनिटरिंग किया जा रही है जिसके कारण पढ़ाई में काफी सुधार जिले में देखने को मिला है आने वाले दिनों में ऐसी संभावना है कि सत प्रतिशत रिजल्ट 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का जिले में आएगा और बहुत से छात्र छात्राएं उत्कृष्ट स्थान लेकर जिले का नाम गौरवान्वित  करेंगे

 

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram