Damrua

सरपंच संघ मरवाही ने इंजीनियर अंकित जैन के ऊपर लगाए कई गंभीर आरोप महिला सरपंचो के साथ करता है अभद्रता. जिला सीईओ को सौपा ज्ञापन.कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी किया सरपंचो का समर्थन  

सरपंच संघ मरवाही ने इंजीनियर अंकित जैन के ऊपर लगाए कई गंभीर आरोप महिला सरपंचो के साथ करता है अभद्रता. जिला सीईओ को सौपा ज्ञापन 

 

जनप्रतिनिधियों से अभद्रता और कमीशन खोरी करने का आरोप, इंजीनियर अंकित जैन पर कड़ी कार्रवाई की मांग,

 

ग्राम पंचायतों के विकास में रुकावट, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो उग्र धरना प्रदर्शन।

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही।  जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सरपंच संघ मरवाही के सरपंचो ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर इंजीनियर अंकित जैन को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप–संभाग मरवाही कार्यालय के अटैचमेंट से हटाने की मांग की है। सरपंच संघ मरवाही के अध्यक्ष तपेश्वर सिंह पोट्टाम ने बताया कि इंजीनियर अंकित जैन के द्वारा मरवाही के आदिवासी भोले भाले जनप्रतिनिधियों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है, जिसके द्वारा जनप्रतिनिधियों के अस्मिता और स्वाभिमान को गहरा आहत लगातार किया जा रहा हैं।

Screenshot 2026 02 26 11 31 41 19 2ef548bf47261a0f379d52645eb41568
IMG 20260226 WA0219
IMG 20260226 WA0217
IMG 20260226 WA0179

 

उन्होंने बताया कि इंजीनियर अंकित जैन अपने आप को श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री का आदमी बताकर आदिवासी भोले भाले जनप्रतिनिधियों सरपंचों को डराते धमकाते रहते हैं, मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखाते रहते हैं। और मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखा कर जनप्रतिनिधियों से निर्माण कार्य के फाइलों को सत्यापित करने के अलुल जलूल कमीशन का डिमांड करते हैं, और जनप्रतिनिधियों के द्वारा देने से मना करने पर इंजीनियर अंकित जैन के द्वारा मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखा कर जनप्रतिनिधियों को कहते हैं कि– मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं, मैं मंत्री का आदमी हूं।

महिला सरपंच हेमा बाई श्याम के द्वारा बताया गया की महिला सरपंचो के साथ अच्छे से बात नही करता अंकित जैन. अभद्रता करता है 

सरपंचों ने बताया कि इंजीनियर अंकित जैन के द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के फाइलों में लीपा पोती की जाती है, और दस्तखत के लिए जनप्रतिनिधियों को लगातार घुमाया जाता है। इससे ग्राम पंचायतों के कार्यों का भुगतान रुक जाता है, जिससे विकास कार्यों में रुकावट आती है। सरपंच संघ मरवाही के पदाधिकारियों ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पंचायत सीईओ को दिए ज्ञापन में बताया कि वे इस समस्या से सभी जनप्रतिनिधि बहुत परेशान हैं और उन्होंने 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द इंजीनियर अंकित जैन को मरवाही से हटाया जाए। अगर समय रहते यह समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तो समस्त सरपंच संघ के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजमती भानू ने कहा की कैबिनेट मंत्री के नाम से सरपंचो को धमकाना सुशासन की सरकार का पोल खोल रही है. ज़ब से बीजेपी की सरकार आयी है पंचायतो मे भस्टाचार बढ़ गया है. पंचायत मे कुछ भी होता है तो सरपंचो को आरोपी बना दिया जाता है जबकि पूरी गलती शासन की होती है जो इस प्रकार के भस्टाचार मे लिप्त इंजिनियर या अधिकारी के माध्यम से वसूली करते है 
Prashant Daniel

जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने आश्वासन में कहा कि इंजीनियर अंकित जैन के खिलाफ शिकायत में निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।

 

इस अवसर पर सरपंच संघ मरवाही के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित जनपद पंचायत मरवाही के समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इंजीनियर अंकित जैन को मरवाही से हटाने की मांग की है।

देखने वाली बात यह होगी की जिला प्रशासन इस पर निष्पक्ष कार्यवाही करता है या ये भी मंत्री के दबाव मे है. 
Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram