इंटक जिलाअध्यक्ष इदरीश अंसारी लगातार मजदूरों की शिकायतों का कर रहे निवारण. मजदूरों मे खुशी
जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूर का दिलाया मजदूरी दो दिन पहले मजदूर महेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय म जदूर कांग्रेस इंटक जिला कार्यालय से अपनी शिकायत दर्ज कराई थी दुर्गेश सिंह निवासी गोरखपुर के खिलाफ मजदूरी नहीं देने की जिस पर कारवाई करते हुए इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी ली जिस पर दुर्गेश सिंह ने बताया कि मजदूर महेंद्र के द्वारा काम अधूरा छोड़ दिया गया है इसलिए उसका पैसा नहीं दिया दुर्गेश सिंह की बात सुनने के बाद इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को तत्काल बचा हुआ काम पूरा करने का निर्देश दिया और मजदूरों ने तुरंत जाकर बचा काम कर दिए जिसके बाद दुर्गेश सिंह के द्वारा इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के पास मजदूरों का बचा पैसा 7000हजार रुपया जमा कर दिया जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने आज मजदूर को बुलाकर पैसा दिया लिखित में दस्कत लेते हुए इंटक जिला अध्यक्ष के कार्य शैली से मजदूर भर को इंसाफ नहीं मिल रहा है बल्कि कुछ ऐसे लोगों को भी फायदा होता है जिनको लेबर परेशान करते हैं और पैसा लेकर काम आधा अधूरा छोड़ देते हैं इंटक जिला अध्यक्ष से मीडिया के साथियों ने मुलाकात कर पूछा कि आप मजदूरों की शिकायत पर तो लोगों के खिलाफ कारवाई करते हुए उनकी मजदूरी दिलाने का कार्य करते हैं लेकिन अगर कोई मजदूर किसी का काम आधा छोड़ कर पैसा खा लेता है तो उसके लिए क्या कारवाई होगी जिसके जवाब में इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि बिलकुल कानून दोनों पक्षों के लिए है मजदूर अगर पैसा लेकर काम नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी कारवाई होती है और इंटक जिला कार्यालय में कोई भी ना तो भेद भाव किया जाता है ना किसी प्रकार की कोई सेटिंग होती शिकायत चाहे किसी के खिलाफ आए अगर गलत किया है तो कारवाई होती है इंटक परिवार से लोगों का विश्वास इसी कारण बना हुआ है