स्ट्रीट लाइट लगने से जगमगाई मरवाही नगर पंचायत की गलियां
नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता के द्वारा किए जा रहे नगर में विकास के कार्य
अभय वाल्टर की रिपोर्ट
मरवाही नगर पंचायत में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता और वार्ड न. 6 महात्मा गाँधी के पार्षद समीम शेख (मिंटू )और पार्षद दल के नेतृत्व में पूरे नगर पंचायत मरवाही क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है ।मरवाही में हो रही रौशनी की पहलनगर पंचायत मरवाही ने प्रत्येक वार्ड में नई और ऊर्जा‑सक्षम एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना शुरू की है, जिससे गलियों और मुख्य मार्गों में अंधेरा समाप्त होकर रात्रिकालीन सुरक्षा में सुधार होगा कार्य का उद्देश्य मरवाही को पूर्ण रूप से प्रकाशमय और सुरक्षित बनाना है।
नागरिकों की प्रतिक्रियास्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले कई वार्डों में पुराने या खराब लाइटों के कारण राहगीरों को समस्या होती थी। अब नई लाइटें लगने से सड़कों पर सुरक्षा और सुंदरता दोनों बढ़ी है प्रशासन की प्रतिबद्धताअध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता और पार्षद दल ने बताया कि आने वाले दिनों में शेष वार्डों में भी कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि पूरा नगर पंचायत क्षेत्र रात्रि के समय जगमगाता नजर आए। यह पहल मरवाही को एक स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकाशित नगर पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम है