सारंगढ़ डेस्क।।नई दिल्ली से एक गर्व का संदेश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए आया है। दिनांक 27 जुलाई 2025 को इंडिया हैकिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक प्रबुद्ध सम्मेलन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के आदिवासी विकास विभाग में सहायक आयुक्त पद पर पदस्थ श्री बद्रीश सुखदेवे को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए इटली की प्रतिष्ठित इनवर्सिटी आप क्यूनियो द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथियों में शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस प्रशासन, तकनीकी, आईटी और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश-विदेश के दिग्गज शामिल रहे। मंच पर जमैका के राजदूत जानसन हाल, आई.ए.आर.सी. (ऑस्ट्रेलिया) के संस्थापक श्रीमती एलिना, पूर्व अध्यक्ष कैडिला कामी डॉ. पीके, वरिष्ठ IAS राजीव शर्मा, केन्द्रीय जेल अधीक्षक अल्का सोनकर, अति पुलिस अधीक्षक प्रमोद सोनकर, ऑक्सफोर्ड डायरेक्टर पुनीत द्विवेदी, पुलिस आयुक्त उमाकांत चौधरी, Cwsir अभिषेक पाण्डेय और एडिशनल डायरेक्टर अजय सिंह जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सम्मेलन में श्री सुखदेवे को सामाजिक कार्यों में उनकी सतत भागीदारी, पारदर्शी कार्यशैली, और लोगों से जुड़ाव के लिए विशेष रूप से सराहा गया। उनकी हंसमुख और खुले विचारों वाली छवि ने उन्हें न सिर्फ विभाग में बल्कि आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय बनाया है।
सारंगढ़ में सम्मान की लहर
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आदिवासी विकास विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभाग के सहकर्मियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह सम्मान न केवल श्री बद्रीश सुखदेवे के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य और आदिवासी विकास विभाग के लिए गर्व का क्षण है।