धूम धाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के नेतृत्व में
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही मे जिलाध्यक्ष इदरीश अंसारी के नेतृत्व मे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जबकि जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने जब से इंटक अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी ली है तब से लगातार मज़दूरों के लिए काम कर रहे हैं साथ ही हर साल एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस में मज़दूरों का सम्मान करना नहीं भूलते हैं और मजदूरों के साथ अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े धूमधाम से मनाते हैं
आज के मजदूर दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि राकेश जलान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा को बनाया गया था अध्यक्षता डाक्टर के के ध्रुव को विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता प्रशांत श्रीवास अशोक शर्मा, कार्यक्रम का संचालन निलेश साहू पार्षद गौरेला के द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रशांत श्रीवास ने मजदूरों को सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी इंटक की टीम को बधाई दी जिसके बाद उद्बोधन की अगली कड़ी में मनोज गुप्ता ने बताया कि आज मज़दूर किसान के साथ भाजपा सरकार सिर्फ धोखा देने का कार्य कर रही है धान का रेट जो आज इतना किसानों को मिल रहा है वो कांग्रेस की सरकार भूपेश ने 31रुपया किया था जिसके बाद अध्यक्ष राकेश जलान ने अपने उद्बबोधन में सभी दूर दूर से आए हुवे मजदूरों को एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की बधाई देते हुए इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि आज तक इस जिले में कोई भी इंटक को नहीं जानता था लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि जब भाई इदरीश अंसारी ने इंटक जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाली है तब लगातार मज़दूरों के हक आधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और मुझे इस बात की बहुत खुशी होती है कि कोई हमारे बीच है जो गरीब मजदूर के लिए काम करता है और विगत छे वर्षों अपने पास से खर्च करके दौरा करने से लेकर मज़दूरों की हर शिकायत पर तुरंत वहां पहुंच कर मामले निपटाने का कार्य करते हैं आगे अपनी बात रखते हैं जलान ने महिलाओं को विशेष रूप जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय क्या वादा किया था कि हर महिला को एक हजार रुपए महीना दिया जाएगा लेकिन क्या लोगों हर महिला को एक हजार रुपए मिल रहा है नहीं और जिन्हें मिल रहा है उनको तो पहले से ही पांच सो रुपए किसी को पेंशन के रूप में मिलता था तो उसे एक हजार मिल रहा है तो पांच सो ही तो दिया जा रहा है और उसमें भी कुछ महिलाओं आगे के लिए गरीबों के मसीहा के तौर पर अपनी छाप बना चुके इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी को आमंत्रित किया गया जिसके बाद इंटक अध्यक्ष ने सबसे पहले माइक संचालन करने वाले पार्षद निलेश साहू का धन्यवाद करते हुए मजदूरों को बताया कि इंटक संगठन विगत 78सालों से देश में कार्य कर रहा है लेकिन बड़े शहरों में जहां उद्योग फैक्ट्री होती है हमारे जिले का अधिकतर छेत्र आदिवासी और असंगठित है जहां मज़दूरों की कोई सुनने वाला नहीं था लेकिन इंटक जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी जब से मुझे दी गई है तब से लगातार छे सालों से मेरे द्वारा मज़दूरों के बीच उनकी रोजी सुरक्षा की जानकारी लेने समय समय पर जाता हूं और हजारों मजदूरों की मजदूरी दिलाने का कार्य किया साथ ही किसानों के जमीन का मुवाबजा करोड़ो रुपए दिलाने का कार्य किया आगे अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने अपनी बात को जारी रखते हुए मजदूरों को बताया कि आप लोगों की जो रोजी सरकार के द्वारा निर्धारित की गई है उसकी पूरी जानकारी रखना सीखे और इंटक परिवार से जुड़े जिसे आप लोगों के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय होता है तो उसकी जानकारी तुरंत हमे लग सके साथ ही इंटक अध्यक्ष ने बताया कि जिला जी पी एम में अभी जिस तरह से एक एक उद्योग फैक्ट्री मिल पेट्रोल पंप में इंटक ने दौरा कर मजदूरों से उनकी मजदूरी सुरक्षा बीमा भविष्य निधी की जानकारी लेने पर पता चला कि एक भी मिल फैक्ट्री पेट्रोल पंप रईस मिल आरा मिल पोल फैक्ट्री जैसी संस्थानों में किसी भी मज़दूरों का कोई भी पंजीयन नहीं कराया गया है और उनकी मजदूरी भी कम दी जा रही है आगे इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए बताया कि अब ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा जिले के सारे उद्योग फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूरों का बीमा भविष्य निधी जैसी सारी चीजें मालिकों को कराना होगा और मजदूरी शासन के द्वारा निर्धारित दर पर देनी होगी जिसके लिए इंटक परिवार जिले के आला अधिकारियों से मिलकर कर बात करेगी और मज़दूरों को उनका पूरा हक आधिकार दिलाया जाएगा आज के इस मजदूर दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित रहे राकेश जलान अध्यक्ष नगर पालिका पेंड्रा मनोज गुप्ता प्रशांत श्रीवास पारस चौधरी पेंड्रा पार्षद नीलेश साहू पार्षद गौरेला रहीस खान सूफियान अंसारी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग पवन दुबे कय्यूम अंसारी बलराम देवगन गोमती पुरी शिव लाल दशरथ मदन नरेश टांडिया अमित सोनी आबिद भाई दुर्गा वती पेंद्रो धनकुंवर जानकी विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी एवं काफी संख्या में मजदूर कांग्रेस के लोग उपस्थित हुए.