Damrua

नगर पालिका गौरेला के घेराव की तारीख तय. राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन.

प्रशांत डेनियल 7828438374

IMG 20241226 133758
Oplus_131072

जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में हुई बैठक जिसपे बाबा साहेब अंबेडकर के लिए देश के ग्रह मंत्री अमित शाह ने जो अपमानित शब्द का उपयोग किया है उसके विरोध में इंटक परिवार कलेक्टर मैडम को महा महिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा साथ ही नगर पालिका गौरेला का घेराव करने की तारीख तय की है आपको बताते चलें कि विगत दिनों नगर पालिका गौरेला सी एम ओ नारायण साहू के द्वारा एक समाज विशेष को लेकर विवादित पोस्ट वाट्सअप ग्रुप में डाला गया था जिसको लेकर मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने कलेक्टर s p थाना प्रभारी सभी जगह ज्ञापन सौंप कर कारवाई की मांग की थी लेकिन आज तक कोई कारवाई नहीं की गई है जिसको देखते हुए इंटक परिवार के लोगों ने सर्व समाज के साथ नगर पालिका गौरेला का घेराव करने का निर्णय लिया है जिसकी रूप रेखा तय कर ली गई है

IMG 20241226 133815
Oplus_131072

सिल्वर फैक्ट्री शामद पुर में एक मज़दूर की मौत काम के दौरान मशीन का पार्ट टूट जाने से हो गई जिसकी पूरी जांच कर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कारवाई कराई जाएगी साथ ही इंटक परिवार में दो लोगों को नियुक्ति दी गई और आने वाले निकाय चुनाव पंचायत चुनाव के लिए इंटक परिवार के लोगों को अपने बीच के लोगों को खड़े करने की बात जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कही है अब सोचने वाली बात ये है कि एक महीने से ऊपर का समय होने को है लेकिन सी एम ओ नारायण साहू के खिलाफ आखिर पुलिस प्रशासन कारवाई क्यों नहीं किया जिससे घेराव का निर्णय लेना पड़ा बहर हाल देखना होगा कि आखिर सी एम ओ नारायण साहू के खिलाफ कब तक कारवाई करा पाने में जनप्रतिनिधि कामयाब हो पाते है आज की बैठक में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ब्लाक अध्यक्ष बलराम देवगन जिला सचिव बाबा भाई जिला उपाध्यक्ष महिला इंटक गोमती पुरी जिला महामंत्री आबिद खान ज़िला महामंत्री ओमकार पांडेय दसरत सिंह मदन मोहन अजय बर्मन अहिवरन सिंग ब्लाक अध्यक्ष पेंड्रा दुर्गा पेंदरो धनकुंवर जै मंत्री उमा संकर एवं काफी संख्या में इंटक परिवार के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram