Damrua

CG:जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

फर्जी BEO आदेश,

कोरबा Korba News। एसईसीएल कुसमुंडा खदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, जवान किसी व्यक्तिगत समस्या के कारण काफी दिनों से परेशान चल रहा था। कल, जब वह ड्यूटी पर था, उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की जवान कोल स्टॉक 29 में कार्य पर तैनात था।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और त्रिपुरा राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवान तनावग्रस्त था।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram