Damrua

सेवा संकल्प अभियान के तहत निमधा में मेरा विकसित भारत कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 सेवा संकल्प अभियान के तहत निमधा में मेरा विकसित भारत कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

*मरवाही।* पूरे देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को मरवाही विधानसभा के ग्राम निमधा स्थित कन्या हाई स्कूल में संकुल स्तरीय “मेरा विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20260919 WA0041

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदनी आर्मो शामिल हुईं।

इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक/हाई स्कूल खुरपा, प्राथमिक/हाई स्कूल बंधौरी, प्राथमिक/हायर सेकेंडरी स्कूल निमधा, प्राथमिक/हाई स्कूल करसींवा सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों द्वारा चित्रकला, रंगोली, गीत और भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260919 WA0042

जिला पंचायत सदस्य ने कहा – यह सेवा का संकल्प है

अपने संबोधन में जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदनी आर्मो ने कहा कि, “25 वर्षों की सेवा, समर्पण और संकल्प की अनगिनत कहानियां अब सेवा संकल्प अभियान के तहत आप तक पहुंचेंगी। यह सिर्फ एक कहानी नहीं, 25 वर्षों का सफर है और यह सिर्फ एक सफर नहीं, सेवा का संकल्प है, जिसकी शुरुआत हम अब मिलकर एक त्यौहार के रूप में कर रहे हैं।”

IMG 20260919 WA0040

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सकुंतला सिंदराम, उपसरपंच सरिता जायसवाल, नोडल अधिकारी संजय टांडिया, खुरपा हाई स्कूल हेडमास्टर अनुराधा जायसवाल, व्याख्याता सुलेखा रानी ध्रुव, बंधौरी हाई स्कूल के सहायक शिक्षक सरजू ध्रुव, संकुल समन्वयक केंद्र निमधा के नरेंद्रपाल पैकरा, हायर सेकेंडरी स्कूल निमधा की सीमा निषाद, पीटीआई शिक्षक कपिल कलेरिया, प्राथमिक शाला निमधा के हेडमास्टर प्रदीप जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]