Damrua

कनेक्शन बहाल कराना है तो पूरा बकाया भरना होगा, पार्ट पेमेंट की गुंजाइश नहीं

 

फोन-पे या मोर बिजली ऐप से पेमेंट कर स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप करें, सारंगढ़ में नकद जमा करने पर 5 मिनट में जुड़ेगी लाइन

 

डमरुआ सारंगढ़।। बकाया बिजली बिल न पटाने के कारण जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उनके लिए बिजली विभाग ने पुनः कनेक्शन बहाल कराने की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। विभाग के मुताबिक जो उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, वे फोन-पे, मोर बिजली ऐप या किसी भी माध्यम से पूरा बकाया राशि जमा कर उसका स्क्रीनशॉट दिए गए नंबर पर 9685687020 व्हाट्सएप करें। रायपुर हेड ऑफिस से वेरिफिकेशन होते ही उनका लाइन कनेक्शन तुरंत चालू कर दिया जाएगा।

 

सारंगढ़ में सीधे जमा करने की भी सुविधा

 

जो उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान करने में असमर्थ हैं, वे सारंगढ़ स्थित बिजली विभाग कार्यालय में जाकर बकाया राशि जमा कर सकते हैं। विभागीय कर्मचारी द्वारा रसीद तत्काल रायपुर भेजी जाएगी, जिसके बाद महज 5 मिनट के भीतर उपभोक्ता का लाइन कनेक्शन पुनः चालू कर दिया जाएगा।

 

पार्ट पेमेंट नहीं चलेगा

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कनेक्शन बहाल कराने के लिए उपभोक्ता को पूरी बकाया राशि का भुगतान करना अनिवार्य होगा। आंशिक भुगतान यानी पार्ट पेमेंट की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई है।

 

अब 10 हजार तक भी हो सकती है सीमा, आगे और सख्ती की तैयारी

 

विभागीय अफसरों ने बताया कि फिलहाल 20 हजार रुपए से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन आने वाले समय में यह सीमा घटाकर 10 हजार रुपए तक भी की जा सकती है। अफसरों ने कहा कि यह अभी शुरुआत है, इसलिए उपभोक्ताओं को समय पर अपना बिजली बिल जमा करने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में लाइन कटने जैसी परेशानी से बचा जा सके।

 

संपर्क नंबर ….

1. सहायक यंत्री, सारंगढ़ – +918319280290

2. कनिष्ठ यंत्री, सारंगढ़ (शहर) – +919685687020

3. कनिष्ठ यंत्री, सारंगढ़ (ग्रामीण) – +917587806215

4. कनिष्ठ यंत्री, सारंगढ़ (छिंद) – +917838842255

अधिक जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता दिए गए नंबर  पर संपर्क कर सकते हैं।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]