Damrua

नवाचार की मिसाल बने शिक्षक निराकार चौहान, वित्त मंत्री ने किया सम्मानित

रेंगालपाली की प्राथमिक शाला में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए कर रहे हैं अभिनव प्रयास, 15 अगस्त पर जिला स्तरीय समारोह में मिला सम्मान

 

रायगढ़। पुसौर विकासखंड के स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय रेंगालपाली में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले शिक्षक निराकार चौहान को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

 

विदित हो कि शिक्षक निराकार चौहान ने विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ विभिन्न नवाचारों को अपनाया। उनका विशेष जोर बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर रहा है।

IMG 20260815 WA0016

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी उल्लेखनीय कार्य किए। विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें पौधरोपण, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण जैसी गतिविधियों से जोड़ा गया। शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए इन प्रयासों को जिला स्तर पर सराहना मिली।

 

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के हाथों सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने शिक्षक निराकार चौहान को बधाई दी। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के साथ काम कर रहे अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी माना जा रहा है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]