Damrua

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने किया ध्वजारोह

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कैंप कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया।

 

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक श्री खिलारी ने जिलेवासियों एवं पुलिस परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top