Damrua

पेंड्रा में “युवा फॉर विकसित भारत नशा मुक्त यात्रा” का भव्य आयोजन, विजेताओं का राज्य स्तर पर चयन।।

पेंड्रा में “युवा फॉर विकसित भारत नशा मुक्त यात्रा” का भव्य आयोजन, विजेताओं का राज्य स्तर पर चयन।।

IMG 20260806 WA0026

IMG 20260806 WA0027
IMG 20260806 WA00281 1

पेंड्रा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘मेरा युवा भारत’माई भारत के तत्वावधान में हाई स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सीईओ मुकेश कुमार रावटे, एम एल सोनी, पवन पैकरा, राजेश नंदिनी आर्मो की उपस्थिति में संपन्न हुआ थ। ” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ मुकेश कुमार रावटे ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्त रहने और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल कर ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएं। वहीं विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नंदिनी आमों ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने देश और छत्तीसगढ़ के विकास में युवाओं के योगदान की सराहना करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निम्नलिखित प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन सुनिश्चित किया। जिसमें नुक्कड़ नाटक वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मरवाही के छात्र, चित्रकला अदिति सिंह, लोकगीत कुमारी गायत्री, कुमारी कात्यानी श्याम एवं साथी, नारा लेखन लक्ष्मी, नृत्य प्रीति एवं टीम, वाद-विवाद / भाषण श्रेयांश पांडे एवं मानस अग्रवाल,लघु फिल्म शौर्य जायसवाल, स्लैम पोयट्री कुमारी काम्या रही।

IMG 20260806 WA00281

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं माय भारत बिलासपुर संभाग के वरिष्ठ अकाउंटेंट एम एल सोनी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति – नशा मुक्त यात्रा, युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी कला और प्रतिभा के जरिए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली व कॉलेज छात्र-छात्राएं, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]