Damrua

बिजली के बढ़े दाम और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल. मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी 

बिजली के बढ़े दाम और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल. मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी 

 

कांग्रेस ने कहा घर-घर आवेदन, फिर बिजली दफ्तरों और मुख्यमंत्री आवास का घेराव।।।

IMG 20260802 140810
Oplus_131072

पेंड्रा। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा को जिला प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता गजमती भानु, डॉ के के ध्रुव, पुष्पराज सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश बंका, अर्चना पोर्ते, गुलाब राज, कुशराम सिंह, शंकर कंवर, दया सिंह वाकरे, पवन केशरवानी, यासर खान की उपस्थिति में रखा गया था। इसमें बढ़े हुए बिजली के दाम, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना बंद किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। वहीं जिला अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि सभी जिलों में पत्रकार वार्ता कर बिजली के दाम बढ़ोतरी का विरोध और दाम वापस लेने की मांग कर रही हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए आवेदन भरवाएंगे। साथ ही आम जनता से बिजली दाम बढ़ोतरी के विरोध में विरोध पत्र भरवाए जाएंगे। यह अभियान दो महीने तक चलेगा।

वहीं पुष्पराज सिंह ठाकुर ने कहा कि जिलों में भरे गए फार्मों को लेकर प्रदेश भर में जिला बिजली दफ्तरों का घेराव किया जाएगा और एकत्रित आवेदन जमा कर पावती ली जाएगी। सभी जिलों से मिली पावती को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, जो बिजली मंत्री भी हैं, उनके निवास का घेराव किया जाएगा।। वहीं ओमप्रकाश बंका, अर्चना पोर्ते ने कहा कि भाजपा सरकार ने जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे, गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे और कृषि पंप की बिजली में 40 पैसे की बढ़ोतरी की है। भाजपा सरकार बनने के बाद यह लगातार 5वीं बार बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस ने कहा कि स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ाकर दिखाकर अनुबंध भार बढ़ाया जा रहा है और फिर एग्रीमेंट से अधिक खपत बताकर अर्थदंड जोड़कर बिल भेजे जा रहे हैं।।।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]