Damrua

पेंड्रा बाईपास निर्माण को लेकर जन आंदोलन हुआ शुरू, जिला प्रेस क्लब के बैनर तले दुर्गा चौक बस स्टैंड पेंड्रा मे हुआ प्रारम्भ

पेंड्रा बाईपास निर्माण को लेकर जन आंदोलन हुआ शुरू, जिला प्रेस क्लब के बैनर तले दुर्गा चौक बस स्टैंड पेंड्रा मे हुआ प्रारम्भ।।।
Screenshot 2026 07 10 18 08 41 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने पत्रकारों को तिलक लगाकर एवं जनेऊ पहनाकर करवाया शुरू।।

 

वर्षों से लंबित स्वीकृत बाईपास के निर्माण की मांग तेज, जनसंगठनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील – राकेश जालान

 

 

“अब और इंतजार नहीं”— सुरक्षित पेंड्रा और सुगम यातायात के लिए सड़क पर पत्रकार और जनमानस।।

IMG20260710164056
IMG20260710142437
IMG20260710141530

पेंड्रा/मरवाही। वर्षों से लंबित स्वीकृत पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग अब जनआंदोलन का रूप लेने जा रही है। जिला प्रेस क्लब, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बैनर तले 10 जुलाई 2026 से पेंड्रा के दुर्गा चौक में अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल एवं जनआंदोलन की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान के द्वारा पत्रकारों को तिलक लगाकर एवं जनेऊ पहनाकर करवाया गया है। इसमें 20 लोगों ने धरना देकर आंदोलन किया गया था। आंदोलन का उद्देश्य शासन-प्रशासन का ध्यान लंबे समय से लंबित 13 किलोमीटर पेंड्रा बाईपास निर्माण की ओर आकर्षित कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराना है। वहीं इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि यह किसी संगठन विशेष का आंदोलन नहीं है, बल्कि पेंड्रा की जनसुरक्षा, सुगम यातायात और क्षेत्र के समग्र विकास का अभियान की बात कही है। वहीं उन्होंने सभी नागरिकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस जनहित की लड़ाई में शामिल होने और पेंड्रा के सुरक्षित एवं विकसित भविष्य के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया है।वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश नामदेव ने बताया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पेंड्रा बाईपास का शिलान्यास किया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके कारण आज भी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन नगर के बीचों-बीच से गुजरते हैं, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इकबाल सिंह ने भी शासन से बायपास सड़क निर्माण शुरू किये जाने की मांग किया गया है। वहीं श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि पेंड्रा बायपास सड़क निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाना चाहिए ताकि पेंड्रा एवं आसपास के लोगों को इसका लाभ मिल सके।। साथ ही पुरन छाबरिया, आशीष केशरी, पार्षद पारस चौधरी, देवी सिंह, गोपाल जायसवाल, मनोज राय के द्वारा भी पेंड्रा बायपास को लेकर मांग किया गया है।।

साथ ही सभी पत्रकारों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आंदोलन के माध्यम से शासन से मांग करते हुए कहा कि स्वीकृत बाईपास के लिए तत्काल आवश्यक बजट जारी किया जाए, निर्माण कार्य प्रारंभ करने की निश्चित समय-सीमा घोषित की जाए, परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए तथा बाईपास बनने तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। वहीं जिला प्रेस क्लब ने जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, किसान संगठनों, कर्मचारी संगठनों, महिला संगठनों, युवा संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से इस जनहित के आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की है। आंदोलन के तहत प्रतिदिन एक संगठन या समूह क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल होकर अपना समर्थन देगा, ताकि जनआंदोलन निरंतर जारी रहे और क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित मांग को मजबूती मिल सके। आंदोलन के माध्यम से जिला प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें स्वीकृत पेंड्रा बाईपास परियोजना के लिए तत्काल आवश्यक बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए, बाईपास निर्माण की स्पष्ट समय-सीमा घोषित की जाए, परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी कर उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए, तथा बाईपास निर्माण पूर्ण होने तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिलेश नामदेव, गणेश जायसवाल, शरद अग्रवाल, मुकेश विश्वकर्मा, दुर्गेश सिंह बिसेन, राकेश मिश्रा, रामेश्वर तिवारी, संदीप अग्रवाल, उज्जवल तिवारी, प्रवेश शर्मा, रतन केसरवानी, संजय ठाकुर, सुबीर चौधरी, जितेंद्र सोनी, सुनील दया परिहार, विपत राम सारथी, अभिषेक गुप्ता, शैलेश सोनी, प्रशांत डेनियल, अरविंद बनाफर, शिवेंद्र तिवारी, गोपाल जायसवाल, आयुष्मान शर्मा, अंशु सोनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे थे।।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram