ग्राम निमधा मे आवास महाघोटाला शिक्षक सूरज आर्मो के द्वारा गरीब महिला के आवास के पैसे का किया गया गबन.
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम निमधा में एक सनसनी खेज घोटाला उजागर हुआ है ग्राम पंचायत निमधा मे वर्ष 2017 मे मनिया बाई/ सरवन के नाम सें प्रधानमंत्री आवास पास हुआ जिसकी प्रथम किस्त 48000/- रु उसके खाते मे वर्ष 2017 मे जमा हुआ जिसके बाद बुजुर्ग महिला मनिया बाई की मृत्यु हो गयी जो की अकेली विधवा महिला थी. जिसकी मृत्यु का फायदा उठाते हुए ग्राम के एक शिक्षक सूरज सिंग आर्मो जो की धरहर स्कूल मे शिक्षक और जिला पंचायत सदस्य राजेशनन्दनी आर्मो के पति है. साथ ही शिक्षक होते हुए भी यह व्यक्ति बेखौफ होकर ठेकेदारी भी करता है. इस व्यक्ति के द्वारा बुजुर्ग महिला की गरीबी लाचारी का फायदा उठाते हुए दिनांक 31/12/2019 को महिला के खाते सें आवास के पैसे को अपने खाते मे ट्रांसफर करवा लिया गया. जो की इनके खाते के बैंक स्टेटमेंट मे साफ दिखाई दे रहा है जबकि आवास के नाम पर आवास की नीव भी नहीं रखी गयी और महिला के पैसो को स्वयं इस्तेमाल कर लिया गया. पत्रकारो की टीम के द्वारा ज़ब इस स्थान विषय वस्तु एवं उनके खाते की जांच करवाई गई तो यह एक बड़ा घोटाला सामने आया जहां एक शिक्षक के द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ इस प्रकार का कृत किया गया है यह बहुत ही निंदनीय और शर्मसार करने वाली घटना है. सोचने वाली बात है की जिसकी पत्नी जन प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य है बीजेपी की नेत्री के रूप मे इनकी पहचान है. लोगों के बीच में लोगों के कार्य करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही हैं विधायक की दौड़ मे आगे है संगठन मे उनकी चर्चा है उसके बावजूद उनके पति के द्वारा बुजुर्ग गरीब महिलाओं का किस प्रकार से शोषण किया जा रहा है आने वाले समय में यह उनके राजनीतिक कैरियर पर एक सवालिया निशान है. इस महा घोटाले का पता चलते ही ग्राम मे हड़कंप मचा हुआ है साथ ही पूरा सिस्टम सवालो के घेरे मे है. की आवास बना नहीं तो पैसा कहा गया और यदि आवास बना तो भवन की नीव कहा है आने वाले दिनों मे यह घोटाला विधानसभा मे उठाया जायेगा.यह कैसा सुशासन है.भारतीय जनता पार्टी के लिए भी यह बड़े दाग का काम करेगा. शिक्षा विभाग को भी इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए.. पार्टी को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि पार्टी की छवि भी खराब ना हो. और इस व्यक्ति पर जो राजनीति, ठेकेदारी, और शिक्षक तीनो का कार्य करता है इस पर कड़ी कार्यवाही हो.
ग्रामीणों के द्वारा इस विषय पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी है
देखने वाली बात यह होगी की मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर क्या कार्यवाही करता है.