प्रशांत डेनियल 7828438374
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 12वीं बोर्ड में जिले के 3 छात्र मेरिट में, कलेक्टर लीना कमलेश मण्डावी की मेहनत लायी रंग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने इतिहास रच दिया*। जिले के तीन होनहारों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जीपीएम का नाम रोशन किया।
1. ताहिरा ख़ान – प्रदेश में 4वीं रैंक
2. ओंकार केवट – प्रदेश में 5वीं रैंक
3. भूमिका परतोती – प्रदेश में 7वीं रैंक
कलेक्टर-सीईओ की मेहनत लाई रंग
पिछले 3 साल से जिले का रिजल्ट कमजोर था। इस बार *कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी* ने खुद मोर्चा संभाला। जिला पंचायत *सीईओ मुकेश रावटे* के साथ *65 स्कूलों का सघन दौरा* किया।
किए गए मुख्य काम
1. *शिक्षकों-छात्रों की 100% समय पर उपस्थिति* सुनिश्चित की।
2. *शिक्षा स्तर सुधारने* के लिए कड़े निर्देश दिए।
3. *‘सारथी अभियान’* चलाया – सभी हॉस्टलों में रोज 1 घंटा अनुभवी शिक्षकों और खुद सीईओ मुकेश रावटे द्वारा क्लास ली गई।
रैंकिंग में 50% का उछाल
सीईओ मुकेश रावटे ने बताया – _“पहले हमारा जिला 33/34वें स्थान पर था। इस साल *13/14वें स्थान* पर आ गए। ये बच्चों की मेहनत और कलेक्टर मैडम के मार्गदर्शन का नतीजा है।”_
जिल में खुशी का माहौल
तीनों मेरिटधारी छात्रों के साथ अन्य सफल विद्यार्थियों को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और सीईओ मुकेश रावटे ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों, शिक्षकों और नागरिकों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया