Damrua

अंतर्राज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश 06 आरोपी गिरफ्तार • लाखों के सोना-चांदी, वाहन एवं अन्य मशरूका बरामद

 

अंतर्राज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश 06 आरोपी गिरफ्तार • लाखों के सोना-चांदी, वाहन एवं अन्य मशरूका बरामद

जीपीएम एवं मध्यप्रदेश क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी एवं नकबजनी की कई बड़ी वारदातों का खुलासा

Screenshot 2026 06 10 21 23 45 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Screenshot 2026 06 10 21 24 05 77 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी, नकबजनी एवं संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी पेंड्रा श्याम कुमार सिदार तथा एसडीओपी मरवाही राजेश देवांगन के नेतृत्व में जिले भर में चोरी के अपराधों के सम्बन्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

Screenshot 2026 06 10 21 24 42 93 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
Screenshot 2026 06 10 21 24 52 76 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इसी क्रम में थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी कोटमी एवं चौकी सिवनी क्षेत्र में विगत कई माह से लगातार हो रही चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, मुखबिर सूचना एवं संदेहियों की सतत निगरानी के आधार पर एक संगठित अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

प्रकरण में थाना मरवाही अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस के तहत 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

 

बरामद सामग्री

➡️ लगभग 38 तोला सोना एवं स्वर्ण आभूषण तथा 01.5 किलो चांदी एवं आभूषण बरामद

➡️ चोरी की रकम से खरीदी गई महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG22 AC 2327 जप्त

➡️ चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जप्त

➡️ Apple कंपनी के कई मोबाइल फोन बरामद

➡️ चोरी में प्रयुक्त कटर मशीन, जैक रॉड, हथौड़ी, छैनी एवं अन्य उपकरण जप्त

 

जिन अपराधों का हुआ खुलासा

1. चौकी कोटमी थाना पेंड्रा अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस (घटना स्थल- ग्राम सकोला, प्रार्थी- पुष्पराज पिता ससीम राज निवासी सकोला चौकी कोटमी थाना पेंड्रा)

2. थाना मरवाही अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस (घटना स्थल- दानीकुंडी, प्रार्थी- विकाश गुप्ता पिता गुलाब चंद निवासी दानीकुंडी थाना मरवाही)

3. चौकी कोटमी थाना पेंड्रा अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस (घटना स्थल- सेखवा, प्रार्थी- नरेश्वर दास पिता खूब दास निवासी सेखवा चौकी कोटमी थाना पेंड्रा)

4. चौकी कोटमी थाना पेंड्रा अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस (घटना स्थल- सकोला, प्रार्थी- मथुरा प्रसाद पिता समारू सिंह निवासी सकोला चौकी कोटमी थाना पेंड्रा)

5. थाना पेंड्रा अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस (घटना स्थल- अडभार, प्रार्थी- राजेंद्र केवट पिता आनंद राम निवासी अडभार थाना पेंड्रा)

6. थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म.प्र.) अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस (घटना स्थल- खूंटाटोला, प्रार्थी- गोविंद बक्ची पिता सुबल बक्ची पता खूंटाटोला थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म.प्र.)

7. चौकी सिवनी थाना मरवाही अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस (घटना स्थल- निमधा, प्रार्थी- रामकुमार जायसवाल निवासी निमधा थाना मरवाही)

 

मामले के आरोपी

1. परमेश्वर गोस्वामी उर्फ रवि पिता गणेश गोस्वामी निवासी बाजार पारा, थाना पेंड्रा, जिला जीपीएम

2. सूरज गोस्वामी पिता स्व. रमेश गोस्वामी निवासी बाजार पारा, थाना पेंड्रा, जिला जीपीएम

3. सुमित गोस्वामी पिता विष्णु गोस्वामी निवासी देवरी खुर्द जुनवानी पारा, कोटमी कला, थाना पेंड्रा

4. प्रणय पाण्डेय पिता देव पाण्डेय निवासी देवरी खुर्द बड़ा मोहल्ला, पोस्ट अमारू, थाना पेंड्रा

5. विशाल जादव उर्फ विशू पिता सुभाष जादव निवासी राठी चौक, थाना पेंड्रा

6. शरद काटकर पिता भीमराव काटकर निवासी मंगली चौक, थाना गौरेला

 

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी सिवनी, चौकी कोटमी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, मुखबिर सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर यह बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram