प्रशांत डेनियल 7828438374
डिसाईपल आफ क्राइस्ट चर्च ज्योतिपुर पेंड्रारोड में 125 जुबली वर्ष समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

पेंड्रा रोड के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक चर्च डिसाइपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च ज्योतिपुर पेंड्रारोड इस क्षेत्र का धरोहर चर्च है जिसका ऐतिहासिक जूबली 125 वर्ष का पेंड्रारोड के मसीही समुदाय द्वारा बड़े ही हषोल्लास से मनाया गया। प्रातः रैली निकालकर जुबली का संदेश देते हुए बड़ी शालीनता एवं धार्मिकता से प्रारंभ किया गया । चर्च का जूबली कार्यक्रम तीन दीवसीय 8 मई से 10 मई तक क्षेत्र के वीभिन्न चर्चो के पास्टर एव सदस्यओं के साथ मिल कर आनंद पूर्वक संपन्न हुआ
125वां जूबली के लिए धार्मिक संदेश हेतू पवित्र बाइबल के स्थल लैवव्यवस्था अध्याय 25 का 10वां पद पर केरल से आये हुऎ युवा एव ओजस्वी प्रभु के दास आदरणीय पास्टर बेनी जोशुआ द्वारा संदर्भित अध्याय का मसीही समाज एव अन्य भाई बहनों के मध्य प्रचार किया गया । उनके इस प्रचार द्वारा उपस्थित लगभग 1500 सौ लोगों ने आत्मिक लाभ उठाया। मसीही समाज के युवा पुष्पराज राबिंसन (राजा) ने बताया की इस चर्च के वर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल जेम्स एव उनके कमेटी के अथक प्रयास से यह आध्यात्मिक सभा स्वस्थ वातावरण में संपन्न कराया गया एवं जूबली के अवसर पर समाज के बड़े लोगों के अलावा चर्च के संचिव सत्यन्त डेनियल, खजांची अशोक समुएल एवं संडे स्कूल की शिक्षिकाओं, जैसलीना जेम्स अध्यक्ष महिला सभा, अर्चना मसीह , कल्पना मसीह, मोनिका राबिंसन , अलका लाल लिली मसीह, जैनेट सिंह , अर्चना पारेख, धार्मिक सभा अध्यक्ष एवं अन्य शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को 1 माई से 10 माई तक आत्मिक शिक्षा एवं सामाजिक शिक्षा दिया गया पुष्पराज राबिंसन ने बताया की इस जुबली पर्व के अवसर पर गौरेला नगर के विशिष्ट एवं सम्माननीय जनों को प्राफुल जेम्स द्वारा आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित अतिथि आदरणीय अमित जोगी पूर्व विधायक मरवाही ,श्रीमती रेनू जोगी पूर्व विधायक कोटा , सम्मानीय मुकेश दुबे अध्यक्ष नगर परिषद गौरेला , जुबेर अहमद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, अर्चना पोर्ते , रियाज अहमद कुरेशी , सुखदेव ग्रेवाल जी, अजय जयसवाल ,प्राचीन आनंद याकुब ,प्राचीन अरुण डगलस ,सीनियर प्राचीन विल्सन मसीह का अध्यक्ष प्राफुल जेम्स ,प्राचीन विल्सन मसीह एव अन्य सदस्यओं के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । प्राचीन विल्सन मसीह लगभग 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहकर मसीह समाज ज्योतिपुर का आत्मिक एवं सामाजिक उत्थान में अपना योगदान दिये। जुबली के अवसर पर पेंड्रारोड क्षेत्र के विभिन्न चर्चो के पास्टर एव मसीह समाज का भरपुर योगदान रहा।।