प्रशांत डेनियल
मरवाही वनमंडल अधिकारी ग्रीष्मी चाँद की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पिपरखुटी में मिला साल का जखीरा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम पिपरखुटी में डीएफओ ग्रीष्मी चाँद के नेतृत्व में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने कई जगहों पर छापा मारा। कक्ष क्रमांक 2324 और 2325 के अंतर्गत लाल सिंह राठौर के घर से 136 नग साल चीरान एवं 11 नग साल के लठ्ठे जब्त किए गए।
ग्राम पिपरखुटी, कक्ष क्रमांक 2324-2325, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
आरोपी लाल सिंह राठौर के घर से136 नग साल चीरान, 11 नग साल के लठ्ठे बरामद किये गए
डीएफओ ग्रीष्मी चाँद के नेतृत्व में कार्रवाई रात 11 बजे तक चलती रही जहाँ और भी साल की लकड़ी को जब्त कर डिपो भेजा गया
घरों से भारी मात्रा में साल की लकड़ी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के अनुसार यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
डीएफओ ग्रीष्मी चाँद ने बताया कि साल की लकड़ी प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और इसकी तस्करी गंभीर वन अपराध है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जब्त लकड़ी की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
मंडल अधिकारी ग्रीष्म चाँद ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में इसी प्रकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अवैध कटाई की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। इस पूरी कार्यवाही मे एसडीओ गौतम, उड़न दस्ता की टीम, रेंजर प्रबल प्रताप दुबे, डिप्टी रेंजर तिवारी, बीट गार्ड पंकज सहित अन्य स्टाफ की अहम् भागीदारी रही.