Damrua

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का खनिज विभाग रायगढ़ में भी सुर्खियों में ,CM साय की मंशा ….

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का खनिज विभाग रायगढ़ में भी सुर्खियां बटोर रहा है हालही में गुडेली में संचालित सिंघल क्रेशर का हाईवा वाहन 45 टन लाइम स्टोन लोड कर रायगढ़ के लिए निकलता है फिर रायगढ़ की सक्रिय खनिज विभाग के हाथों दबोच लिया जाता है यह केवल बिना रॉयल्टी की कार्रवाई नहीं है बल्कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के खनिज विभाग की निष्क्रियता पे भी सवाल उठा रहा है ।

टीमरलगा खनिज जांच से हो रहा खेला

यह जांच चौकी पूर्व में कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था विभाग ने इसपर कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया जबकि छोटे से कार्रवाई पर मीडिया बाइट कर खनिज विभाग पीठ थपथपाता नजर आता है ।इधर  गुडेली में संचालित सिंघल क्रेशर की बिना टीपी वाली गिट्टी वाहन रायगढ़ पहुंच रहा है । केलो प्रवाह न्यूज की रिपोर्ट कहती है सारंगढ़ के गुड़ेली और टिमरलगा से अवैध गिट्टी का कारोबार रुक ही नहीं रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रशासन ने क्रशर संचालकों को खुली छूट दे रखी है। टिमरलगा खनिज बैरियर में तैनात होमगार्ड के जवान भी बिना टीपी की गाड़ी को तय राशि लेकर छोड़ रहे हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लाइमस्टोन और डोलोमाइट का जमकर अवैध खनन हो रहा है। टीपी जारी कर खनन व क्रशर प्लांट चलाने वाले चंद ही कारोबारी हैं। बाकी केवल टीपी बेच रहे हैं। अब तो कार्रवाई नहीं हो रही है। इसका फायदा उठाकर क्रशर संचालक बिना टीपी ही काम चला रहे हैं।…

बैरियर का प्रभार दीपक के पास?

सूत्रों का दावा है कि टीमरलगा खनिज जांच का प्रभार रेवेन्यू इंस्पेक्टर (राजस्व विभाग) दीपक पटेल को दिया गया है जो पिछले दो वर्षों से खनिज विभाग में भी अतिरिक्त सेवा दे रहे है ।दीपक पटेल की निगरानी में ही बैरियर के कर्मचारी काम कर रहे है ऐसे में बे रोक टोक बिना टीपी के खनिज वाहन पार होना कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है ।चर्चा है कि बैरियर से रोजाना भारी मात्रा में बिना टीपी वाली खनिज वाहने आसानी से अपने गंतव्य की ओर जा रहे है जिन्हें बैरियर के कर्मचारियों की हरी झंडी मिली हुई है ।अब सवाल उठना तो लाजमी है कि कर्मचारी ऐसी हिमाकत केवल अपने प्रभारी के निर्देश से ही कर सकते? या फिर संबंधित वाहन मालिक का मैनेजमेंट काफी तगड़ा होगा ।

गुडेली कटंगपाली अवैध खनन जारी है

इधर गुडेली और कटंगपाली में डोलोमाइट एवं चुना पत्थर का अवैध खनन जारी है लेकिन मजाल है कोई उन्हें रोकने का अब तक प्रयास किया हो आलम यह है कि दिन के उजाले में बड़े बड़े हाईवा वाहने क्रेशरो तक पत्थर का सप्लाई करते आसानी से देखे जा रहे है फिर भी विभाग के बड़े संवेदनशील और मंझे हुए अफसर बजरंग पैकरा भी अपने केबिन से उठकर इसे रोकने का जहमत उठाना शायद मुनासिब नहीं समझ रहे।ऐसा नहीं है कि इस अवैध गतिविधियों की जानकारी खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा को नहीं दी गई है बावजूद इसके साहब किस दुविधा में है यह एक अनसुलझी कहानी बन गया है ।

क्या सीएम साय को खुद आना होगा?

आपको बता दे खनिज संसाधन विभाग की कमान स्वयं सीएम विष्णु देव साय ने अपने हाथ में लिया है ताकि सरकार को खनिज विभाग से आने वाले राजस्व की हानि न हो ।लेकिन लगता है सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सीएम साय की मंशा के अनुरूप काम नहीं हो रहा है ।क्योंकि जो रॉयल्टी की राशि सरकार तक पहुंचनी चाहिए वह अवैध खनन जैसे गतिविधियों के सुचारु रूप से चलने पर संभव ही नहीं है ।ऐसे में प्रदेश के मुख्या साय को ही अपने विभाग में पड़े निष्क्रियता की धूल को साफ करना होगा ताकि उनकी मंशा साफ हो सके ।

बहरहाल गुडेली और कटंग पाली में अवैध खनन एवं खनिज जांच चौकी से बिना टीपी की गिट्टी गाड़ियां खनिज माफियाओं के मंशा के अनुरूप निर्बाध जारी है ।

To Be Continue…..

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram