रानीझाप में हुई अमानवी घटना पर महिला कांग्रेस व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, आरोपी कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग
-पेंड्रा-मरवाही :- रानीझाप क्षेत्र में घटित अमानवीय और शर्मनाक घटना को लेकर पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित महिला को न्याय दिलाने तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की महिला नेत्रियों ने एकजुट होकर प्रशासनिक स्तर पर सशक्त पहल की है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की संभागाध्यक्ष श्रीमती विद्या राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए,ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके।
पीड़िता को हरसंभव सहायता का भरोसा महिला नेत्रियों ने कहा कि यह मामला केवल एक महिला का नहीं,बल्कि समाज की हर बेटी और बहन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की कि पीड़िता को कानूनी सहायता,चिकित्सकीय सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए,ताकि वह बिना किसी दबाव के अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ सके।
मानवाधिकार संगठन ने गठित किया विशेष जांच दल मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की संभागाध्यक्ष श्रीमती विद्या राठौर द्वारा पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस जांच दल का उद्देश्य पीड़िता से संवाद कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना,पीड़ित पक्ष की समस्याओं को दस्तावेजी रूप में संकलित करना तथा प्रशासन को निष्पक्ष जांच में सहयोग प्रदान करना है। जांच दल के गठन की विधिवत सूचना जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है।
गठित जांच दल में शामिल सदस्य
श्रीमती विद्या राठौर – अध्यक्ष
सुश्री शहाना बेगम – सदस्य
श्रीमती रेखा तिवारी – सदस्य
श्रीमती जैलेश सिंह – सदस्य
श्रीमती मंजू ठाकुर – सदस्य
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से रहीं मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीमती विद्या राठौर(जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं संभाग अध्यक्ष,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन),शहाना बेगम (प्रदेश अध्यक्ष,प्रियंका गांधी संगठन) तथा श्रीमती रेखा तिवारी (जिलाध्यक्ष,महिला मजदूर कांग्रेस)प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा,तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
समाज को दिया सख्त संदेश महिला नेत्रियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला कांग्रेस एवं मानवाधिकार संगठन महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा तथा किसी भी पीड़िता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपील की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए,ताकि समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।