सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से मची खलबली — कृषि अधिकारी, करारोपण अधिकारी, विकास अधिकारी और उप अभियंता तक को सौंपी गई जिम्मेदारी
जांजगीर-चांपा।
धान खरीदी का मौसम इस बार कुछ अलग रहेगा। सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, इसलिए अब धान खरीदी का जिम्मा इंजीनियरों और विकास अधिकारियों को सौंपा गया है।
प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हर समिति में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।
कलेक्टर जांजगीर-चांपा ने शासन के निर्देशों पर मंगलवार को आदेश जारी करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अस्थायी समिति प्रबंधक / खरीदी प्रभारी बनाया है।
15 नवंबर से खरीदी, अब अधिकारी मैदान में
धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खतरा मंडरा रहा था।
अब प्रशासन ने आदेश जारी कर धान खरीदी रुकने से रोकने के लिए आपात कदम उठाया है।
धान खरीदी केंद्रों पर अब कृषि विस्तार अधिकारी, करारोपण अधिकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, उप अभियंता, पीएचई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
“धान खरीदी किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी किसानों से खरीदी नियमानुसार करें, बारदाना, तौल, और बायोमेट्रिक खरीदी की पारदर्शिता सुनिश्चित करें।”
प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 और 14 नवंबर को विभिन्न जनपदों में आयोजित होगा।
अनुपस्थित रहने वालों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
क्या है मामला?
सहकारी समितियों के कर्मचारी धान खरीदी सीजन से पहले हड़ताल पर चले गए हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया ठप होने का खतरा था।
क्या किया शासन ने?
सहकारिता विभाग, नवा रायपुर ने आदेश जारी कर अन्य विभागों के अधिकारियों को अस्थायी समिति प्रबंधक बनाया।
कब शुरू होगी खरीदी?
धान खरीदी 15 नवंबर से पूरे जिले में शुरू होगी। प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
कब होगा प्रशिक्षण?
13 नवंबर: नवागढ़, बम्हनीडीह जनपदों में
14 नवंबर: अकलतरा, पामगढ़ जनपदों में
किन्हें मिली जिम्मेदारी?
कृषि विस्तार अधिकारी, करारोपण अधिकारी, विकासअधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और उप अभियंता तक को धान खरीदी प्रभारी बनाया गया है।
प्रेस मीडिया द्वारा गलत तरीके से हड़ताल समाप्ति की जो घोषणा की जा रही है वह सर्वथा गलत है – नरेन्द साहू
सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वीडियो वक्तव्य में बताया कि कुछ मीडिया समूह द्वारा गलत तरीके से अफवाह फैला कर हड़ताल को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही हैँ
आज 13 नवंबर2025 को पूरे प्रदेश के सभी संभागों में धान की बोरियां रखकर अपने क्षेत्र के किसानों एवं किसान नेताओं को आमंत्रित कर भरेंगे हुंकार । जब तक चार सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होगी। चाहे सरकार कुछ भी कार्रवाई कर ले। हमारा अनिश्चितकालीन आंदोलन सफलतापूर्वक चलता रहेगा और जब शासन प्रशासन से संवाद होगी सकारात्मक पहल होगी। तभी हम लोग अपने आंदोलन वापस लेंगे।
उन्होंने ने समस्त कर्मचारीयों से अपील व चेतावनी दिया हैँ की कोई भी कार्रवाई होता है तो डरे मत ।करवाई सरकार शून्य करेगी और हमारे मांगों पर मोहर लगाएगी।हमारे कर्मचारी भ्रमित ना हो हमारा हड़ताल जारी है जब तक हमारे चार सूत्री मांग पूरा नहीं हो जाता है तब तक के हड़ताल जारी रहेगा
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू एवं ऋषिकांत मोहर


























