Damrua

एनीमेटेड रावण संग मंदाकिनी की धूम, चांपा दशहरा 2025 में होगा धमाका!

जांजगीर-चांपा। इस साल चांपा के भालेराय मैदान में दशहरा कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। 35 फीट ऊँचा एनीमेटेड रावण इस बार मंच पर जीवंत होकर दर्शकों को चकित कर देगा। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के 25-30 फीट ऊँचे पुतले भी देखने को मिलेंगे।

शाम 6 बजे से शुरू होगा धमाका

दर्शकों के लिए शाम 6 बजे से खास कार्यक्रम होंगे। मंच पर प्रस्तुति देंगे लोकप्रिय जशगीत गायक देवेश शर्मा, जबकि मशहूर फिल्म राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। इसके अलावा राम-रावण संवाद और भव्य मंचन भी लोगों को रोमांचित कर देंगे।

सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान

आयोजन समिति ने सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा है। भीड़ नियंत्रण के लिए अलग पार्किंग और विशेष बैठक व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने स्थल का निरीक्षण कर सभी दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस दशहरा, एनीमेटेड रावण और मंदाकिनी के संग रंग कुछ ऐसे स्थानीय कलाकार भी दिखेंगे छोटी डिब्बे मे बड़ा धमाका करने का माद्दा रखते है

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram