राम ने मर्यादा तो भगवान कृष्ण ने धर्म का ज्ञान दिया: रोशनी शर्मा
सरस्वती शिशु मंदिर गौरेला में हुआ कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन
गौरेला: सरस्वती शिशु मंदिर गौरेला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की परम्परा का निर्वाहन करते हुए राधा कृष्ण बनो एवम् मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा रहीं जबकि अध्यक्षता समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गुप्ता ने की।विद्यालय संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवम् भाजपा के जिला मंत्री बालकृष्ण अग्रवाल एवम् सह व्यवस्थापक उमेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
भारत माता, भगवान् श्रीकृष्ण के तैलचित्र के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नन्हे मुन्ने भैय्या बहनो ने राधा कृष्ण के सज्जा के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नगरपालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा ने कहा की भगवान् राम ने मर्यादा का तो भगवान् श्रीकृष्ण ने हमें धर्म का ज्ञान दिया। उन्होंने सरस्वती शिशु मन्दिर की तारीफ करते हुये कहा की सरस्वती शिशु मन्दिर हमारी परंपरा एवम् ज्ञान नई पीढ़ी तक पहुंचाने में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्ष दुर्गा गुप्ता एवम् विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा मंत्री बालकृष्ण अग्रवाल ने भी सभी को भगवान् श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुये अपने विचार रखें।राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी नामदेव,द्वितीय रिमांशी पनिका,तृतीय स्थान नूपुर राठौर ने प्राप्त किया। कृष्ण बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मधुसूदन राठौर द्वितीय भावेश चक्रधारी, आर्या राठौर एवम् तृतीय स्थान आयुष्मान मेहता ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य कमलेश पुरी ने एवम् आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रसाद तिवारी ने किया। निर्णायक के रूप में दिव्या दुबे,अनिता बाली एवम् जया राठौर उपस्थित रही।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा, डा. अनुराधा विश्वास, पूर्व प्रधानाचार्य रामरतन राठौर, शंकर सोनी, निलेश नामदेव, अजय मेहता सहित अनेक अभिभावक एवम् गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।