Damrua

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में हिंदी की कक्षाएं संचालित नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष ग्रामीण एवं पंचायत प्रमुख मांग मनवाने करेंगे चक्काजाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में हिंदी की कक्षाएं संचालित नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष ग्रामीण एवं पंचायत प्रमुख मांग मनवाने करेंगे चक्काजाम

IMG 20250707 212715 1
Oplus_131072

IMG 20250707 WA0406

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा में हिंदी माध्यम की कन्या पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाएं प्रारंभ नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है कक्षाएं प्रारंभ नहीं होने के फलस्वरुप 8/7/2025 दिन मंगलवार को चक्काजाम करने की बात सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा में हिंदी माध्यम की कक्षाएं प्रारंभ की जानी थी परंतु शासन प्रशासन को लगातार विद्यार्थियों को हो रही समस्या एवं परेशानियों से अवगत कराते हुए पत्राचार किया गया बावजूद आज दिनांक तक उक्त कक्षाएं प्रारंभ नहीं की जा सकी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्राचार्य के ऊपर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है और कल दिनांक 8 जुलाई को स्कूल के पास ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम किए जाने के विषय में एसडीएम रिचा चंद्राकर को ज्ञापन सौपा गया है जनप्रतिनिधियों ने कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस विषय को पुरजोर तरीके से उठाया था

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram