Damrua

अवैध कॉलोनी के टेंपरेरी विद्युत कनेक्शन होंगे परमानेंट राजेश का संकल्प

अवैध कॉलोनी के टेंपरेरी विद्युत कनेक्शन होंगे परमानेंट राजेश का संकल्

      आज चाम्पा मे नगरी निकाय चुनाव की नामांकन के लिये दोनों ही राष्ट्रीय दल भाजपा औऱ कांग्रेस के प्रत्याशीयों की नामकन रैली के रूप मे शहर के मुख्य मार्ग से होते हुये तहसील पहुंची |

 जहाँ सभी प्रत्याशीयों ने नामांकन पत्र दाखिल किया | दोनों दलों के प्रत्याशी ने आपने आपने दावे के साथ नगर विकास की बात कही | 

इस अवसर पर नगर मे कांग्रेस प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के पहले चुनाव मे ” नेता नहीं मित्र चुनो ” का नारा चर्चा मे रहा | कई प्रबुद्ध नागरिकों ने इस नारे का विश्लेषण करने का प्रयास भी किया की मित्र को अपने मित्र के अनकहे दर्द का एहसास होता है | 

नामांकन भरने के बाद राजेश अग्रवाल ने लोगो के विश्लेषण को आपने अभूतपूर्व संकल्प के साथ चरितार्थ किया |

    चाम्पा नगर मे विगत दस वर्षो मे निम्नमाध्यम वर्ग के लोगो ने सीमित बजट मे सपने का आशियाना तो बना लिया परन्तु अवैध कालोनी के नाम पर विधुत विभाग से स्थाई विधुत कनेक्शन प्राप्त नहीं कर सके | जिसके कारण प्रतिमाह भरिभारकम बिजली बिल जमा करना उनकी मज़बूरी बन चुकी है | कांग्रेस प्रत्याशी ने उनका दर्द समझा, औऱ नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ टीम डंरुआ से बात करते हुये

 कहा की यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो मेरा पहला कार्य होगा नगर के हर हिस्से मे अस्थाई विधुत मीटर को स्थाई करवाया जायेगा | जिससे आम जनता को भारी भरकम बिजली बिल से निजात मिल सके |

    जानता को क्या होगा फायदा 

 विधुत टेरीफ रेट प्रति यूनिट 3.90 ₹ है जिसका डेढ़ गुना 11% टेक्स के साथ लिया टेम्प्रेरी कनेक्शन पर बिल वसूला जाता है | जो प्रति 100 यूनिट करीब 900₹ होता है |

     स्थाई कनेक्शन होने पर 3.90 ₹ प्रति यूनिट पर 11% टेक्स के साथ 100 यूनिट का बिल करीब 440 ₹ का होता है जिस पर शासन की योजना बिजली बिल हाफ का लाभ मिलता है मतलब करीब 220 ₹! अर्थात हर माह प्रति 100 यूनिट लगभग 680₹ का लाभ आम जनता को मिलेगा |

  कितने होंगे प्रभावित 

एक अनुमान के अनुसार चाम्पा नगर मे लगभग 1500 अस्थाई कनेक्शन है, जिसमे करीब 6000 से 10000 नागरिको को सीधा लाभ मिलेगा |

   अब ये तो चुनाव परिणाम ही बताएगा की राजेश अग्रवाल का दांव जनता पर कितना असर कारक होगा |

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram