जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में हुई पदाधिकारियों की बैठक होने वाले चुनाव के साथ मजदूरों को संगठित करने पर की गई चर्चा
आपको बताते चलें कि इंटक संगठन जो लगातार कई साल से मजदूर गरीब के लिए काम करते हुए आ रहा है लेकिन अब आने वाले पंचायत चुनाव निकाय चुनाव में प्रत्यासी उतारने की तैयारी कर रहा है इसी संदर्भ में आज जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में पदाधिकारियों की बैठक रखी गई जिसमें चार बिन्दु पर बात करते हुए जिला सचिव बाबा भाई ने बताया कि सबसे पहले जिले में जितने भी उद्योग मिल फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे हैं उनसे जाकर संगठन के पदाधिकारिय मिलेंगे और उनकी रोजी सुरक्षा की जानकारी लेंगे साथ ही उन मजदूरों को सरकार की योजना की जानकारी देंगे दुसरी बात वन विभाग मरवाही में काम करने वाले मज़दूरों का मजदूरी दो दो साल से नहीं दिया जा रहा है उसके लिए सभी मजदूरों से मिलकर उनकी मजदूरी दिलाने की बात वन विभाग के अधिकारी से की जाएगी तीसरी बात आने वाले पंचायत चुनाव निकाय चुनाव में इंटक के मज़बूत लोगों के लिए पार्टी से टिकट की मांग की जाएगी और चौथी बात सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और मजदूरों को इंटक परिवार से जोड़ने के लिए जिसके बाद बैठक में जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने इंटक परिवार को बताया कि अब वक्त आ गया है अपने गांव शहर की मूल भूत सुविधा के लिए सही व्यक्ति को चुनने का इसीलिए इंटक परिवार अपने बीच के लोगों को पंच सरपंच के लिए आगे करें और किसी भी पांच साल वाले नेता के बहकावे में नहीं आए जो बरसाती मेडक की तरह सिर्फ चुनाव में आते हैं और बड़ी बड़ी बात करके सिर्फ वोट लेते हैं इंटक अध्यक्ष ने सख्त लहजे में इंटक परिवार के लोगों को कहा है कि कोई दारू मुर्गा पैसा के लालच में अपना और अपने बच्चों के भविष्य के साथ धोखा नहीं करना है जिंदगी भी खरीद कर खाते पीते हो क्या चुनाव के समय खरीद कर नहीं खा पी सकते हैं आगे इंटक अध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अपने अपने छेत्र में बैठक कर नाम निकालिए जिसके लिए इंटक परिवार पूरी ईमानदारी से काम करेगा और उनको जिता कर लाने का प्रयास करेंगे जिसे आप के वार्ड ग्राम पंचायत का सही तरीके से काम हो सके आज की बैठक में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी जिला सचिव बाबा ब्लाक अध्यक्ष बलराम देवगन जिला महामंत्री आबिद ज़िला महामंत्री ओमकार पांडेय शिव लाल जानकी देवी महिला जिला उपाध्यक्ष गोमती पुरी दुर्गा वती मदन मोहन पंचायत अध्यक्ष दशरथ पंचायत उपाध्यक्ष धन कुंवर एवं इंटक परिवार के लोग मौजूद रहे