Damrua

Barish alert:भारी बारिश होने के आसार,इन राज्यों में अगले 24 घंटो के अंदर भारी बारिश की चेतावनी:,आपके यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्‍ली new delhi wheather news। देश के नॉर्थ-वेस्‍ट से मानसून की वापसी होते ही तापमान सामान्‍य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। दिल्‍ली, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों मे अचानक से गर्मी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि तापमान में यह वृद्धि अल्पकालिक है।

जागरण मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएमडी ने शुक्रवार यानी 4 अक्‍तूबर को 10 से ज्‍यादा राज्‍यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (4 अक्‍टूबर) को सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और असम में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 8 अक्‍टूबर तक तेज हवा क साथ भारी बारिश का अनुमान है। देश की राजधानी दिल्‍ली समेत उत्‍तरी-पश्चिमी भारत में मौसम साफ रहेगा।

 

राजस्‍थान में 40°C पहुंच सकता है तापमान

आईएमडी के मुताबिक, दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान लगभग 27°C और अधिकतम तापमान 38°C तक रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा और हवा में थोड़ी गर्माहट बनी रहेगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो रही है, जिससे मौसम सामान्‍य रहने की उम्मीद है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। राजस्‍थान के पश्चिमी हिस्‍से में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। वहीं मौसम में बढ़ती गर्मी से धान की खेती करने वाले यूपी-बिहार समेत अन्‍य राज्‍यों के किसानों की चिंता बढ़ गई है।

पूर्वी बिहार में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। हालांकि, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में रात में तापमान में गिरावट हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

 

बता दें कि बीते दिन दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 36.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 38 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वही छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां बारिश होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है लोगो को और थोड़ा उमस से परेशान होना होगा ।लिहाजा यह कह पाना मुश्किल होगा की बारिश होगी या नहीं लेकिन यह तो स्पष्ट है कि कुछ ही दिनों में ठंड का आगमन हो जायेगा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top