जांजगीर चांपा: गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर महंत रामसुंदर दास की नियुक्ति मुख्य मंत्री द्वारा संलग्न सूची अनुसार शासन के निगम / मंडल तथा प्राधिकरण में अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्य की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग,
महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के कमांक 1410 / 1690 / 2020 / 1-5 के द्वारा, दिनांक 19/07/2020 को किया गया था।
छत्तीसगढ शासन के राज पत्र दिनांक 18 जनवरी 2005 विधि और विधायी कार्य विभाग क्रमांक 467/ 21-अ / प्रारूपण / 04. छत्तीसगढ़ विधान सभा का निम्नलिखित अधिनियम जिस पर दिनांक 13-01-2005- राज्यपाल की अनुमति प्राप्त हो चुकी है, एतद्द्वारा सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया था।
जिसमे आयोग का अध्यक्ष एवं प्रत्येक अशासकीय सदस्य नियुक्ति दिनांक से तीन वर्ष के लिए ही होगी।
इस लिहाज़ से महंत राम सुंदर दास के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की अवधि 18 जुलाई 2023 को खत्म हों जानी चाहिए।
परंतु महंत राम सुंदर दास इसके बाद भी कई शासकीय कार्य क्रम में शामिल हुए और छत्तीसगढ शासन के जन संपर्क विभाग द्वारा समाचार मे उनके नाम के साथ पद नाम का उल्लेख किया जा रहा है।
अब प्रश्न उठता है कि क्या सरकार द्वारा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल विस्तार किया गया है ? इस संबंध में जांजगीर ज़िला के एडिशनल क्लेक्टर एस पी वैद से जानकारी फोन पर ली गईं तो इन्होंने इस पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की,और कहा कि शासन द्वारा हमे कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
अब यक्ष प्रश्न यह उठता है कि यदि उनका कार्यकाल खत्म हो गया है तो बार बार इस पद के नाम का उपयोग कर महन्त शासकीय कार्यक्रम में शामिल कैसे हो रहे है ? और यदि उनके कार्यकाल विस्तार किया गया है। तब जिला प्रशासन के को इस बात की जानकारी अभी तक क्यों नहीं है?
चुनावी समय में यह बात मायने रखती है, महंत राम सुंदर दास कांग्रेस पार्टी से विधान सभा चुनाव में टिकट की मांग जांजगीर चांपा विधान सभा क्षेत्र से कर चुके हैं। कही ऐसा तो नहीं की अपने पद का भ्रम जाल से आम जन को भ्रमित कर चुनावी लाभ लेने की मंशा रखते हैं। अन्यथा उन्हे खुद अपने पद के कार्यकाल खत्म होने की सुचना सार्वजानिक करनी चाहिए और पत्र पत्रिका में प्रकाशित करवाना चाहिए ताकि भ्रम की स्थिति समाप्त हो।
18 जूलाई के बाद महंत राम सुंदर दास
9 अगस्त को आदिवासी दिवस कार्यक्रम चांपा,
11 सितम्बर को रामवनगमन पर्यटन परिपथ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए थे।
और 17 सितम्बर को जांजगीर में सांस्कृति विभाग छत्तीसगढ शासन के द्वारा अयोजित कार्यक्रम बैरिस्टर ठा. छेदीलाल स्मृति समारोह
2023 के आमंत्रण पर पर भी उनके नाम के साथ पद नाम मे पूर्व नही लिखा है।