टॉप न्यूज़देश

सहारा सुब्रत रॉय का मुंबई के एक अस्पताल में हो गया निधन

डमरुआ डेस्क:  सहारा सुब्रत रॉय का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर मुंबई से विशेष विमान से लखनऊ लाया जा रहा है। विमान करीब चार बजे पहुंचेगा। उनके परिजन लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सहारा समूह की तरफ से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। इसके अलावा सहारा हाइपर टेंशन और बीपी के मरीज भी बताए गए हैं।

सहारा सिटी में रखा जाएगा अंतिम दर्शन के लिए

शाम पांच बजे के आसपास पार्थिव शरीर गोमती नगर स्थित सहारा सिटी में लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। सहारा समूह से जुड़े हुए गुलाम जीशान ने बताया कि कल सुबह तक शव लोगों के दर्शन के लिए वहां रखा जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पहुंच सकते हैं। गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय कल ही तय किया जाएगा।

सहारा इंडिया परिवार ने एक प्रेस नोट जारी करके निधन की सूचना दी है-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×