
डमरुआ न्युज// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल भाजपा सरकार द्वारा भराए जा रहे महतारी बंधन योजना पर तंज करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि ‘हमने कर्ज माफी किया हमने आम जनता के लिए काफी कुछ किया बेरोजगारी भत्ता दिए, लेकिन हमने आज तक कभी फॉर्म नहीं भरवाया और भारतीय जनता पार्टी वाले अभी फार्म भरवा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी यहां पर निर्वाचन आयोग की बात को भी नहीं मान रही है, उन्हें लोकतंत्र और प्रजातंत्र पर भी विश्वास नहीं है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्वयं चुनाव हार रहे हैं। उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनकी पार्टी भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि पहले सीट के चुनाव में 19 सीट हम जीत रहे हैं। एक सीट उनका बचा था उसे भी हम जीत रहे हैं मुख्यमंत्री रमन सिंह बौखला गए हैं।