
डमरुआ डेस्क/ राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं के नामों का भी ऐलान किया है. पार्टी ने झालरा पाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को टिकट दिया है. सतीश पुनिया को अंबेर से उम्मीदवार बनाया गया है.
बीजेपी ने इस लिस्ट में 10 महिला, 15 अनुसूचित जनजाति और 10 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है. पार्टी ने हाल ही में बीजेपी का दामन थामने वाली ज्योति मिर्धा को भी टिकट दिया है. मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाा गया है. वहीं पार्टी ने नाथद्वारा से विश्वराज सिंह मेवाड़ को टिकट दिया है.
इस लिस्ट में वसुंधरा राजे को अपनी ही सीट से टिकट दिया गया है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है. वो चूरू से विधायक थे. हालांकि तारानगर से भी वो चुनाव लड़ चुके हैं तो पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें तारानगर से ही किस्मत आजमाने के लिए भेज दिया है.
-
राजस्थान टिकट बंटवारे में नहीं दिखा एमपी वाला अंदाज
बीजेपी ने राजस्थान में उम्मीदावों की जो सूची जारी की है उसमें मध्य प्रदेश वाला अंदाज नदारद है. दरअसल बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने 7 मौजूदा सांसदों को टिकट देकर सबको हैरान कर दिया था. हालांकि बीजेपी ने ये प्रयोग राजस्थान में नहीं किया. पार्टी ने राजस्थान में किसी भी सांसद को प्रत्याशी नहीं बनाया है.
-
उम्मीदवारों की पूरी सूची-
रायसिंहनगर – बलवीर सिंह लूथरा
अनूपगढ़ – संतोष बावरी
सांगरिया – गुरदीप सिंह शहपीणी
पीलीबंगा – धर्मेद्र मोची
नोहर – अभिषेक मटोरिया
बीकानेर पश्चिम – जेठानंद व्यास
बीकानेर पूर्व – सिद्धि कुमारी
लूणकरणसर- सुमित गोदारा
नोखा -बिहारीलाल विश्नोई
तारानगर – राजेंद्र राठौड़
चूरू – हरसाल सहारण
रतनगढ़ – अभिनेष महर्षि
सूरजगढ़ – संतोष अहलावत
धोद – गोवर्धन वर्मा
नीमकाथाना – प्रेमसिंह बाजोर
श्रीमाधोपुर – झाबर सिंह खर्रा
चौमू – रामलाल शर्मा
फुलेरा – निर्मल कुमावत
अंबेर – सतीश पूनिया
मालवीय नगर -कालीचरण सराफ
सांगानेर – भजनलाल शर्मा
बगरू – कैलाश चंद वर्मा
चाकसू – रामावतार बैरवा
मुंडावर – मंजीत धर्मपाल बैरवा
थानागाजी -हेमसिंह भडाना
अलवर शहर – संजय शर्मा
डीग-कुम्मेहर – डॉ शैलेश सिंह
धोलपुर – शिवचरण कुशवाह
खंडार – जितेंद्र गोठवाल
मालपुरा – कन्हैया लाल चौधरी
पुष्कर – सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर – वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण – अनिता भदेल
नसीरााबाद – रामस्वरूप लांबा
ब्यावार – शंकर सिंह रावत
जायल – डॉ मंजू बाघमार
नागौर – ज्योति मिर्धा
मेड़ता – लक्ष्मण राम मेघवाल
मकराना – सुमित भींचर
परबतसर – मानसिंह किनसरिया
नावां – विजय सिंह चौधरी
जैतारण -अविनाश गहलोत
सोजत – शोभा चौहान
पाली – ज्ञानचंद पारख
बाली – पुष्पेंद्र सिंह राणावत
समेरपुुर – जोराराम कुमावत
सूरसागर – देवेंद्र जोशी
पोकरण – महंत प्रतापपुरी महाराज
सिवाना – हम्मीर सिंह भायल
चौहटन – आदुराम मेघवाल
आहौर – छगन सिंह राजपुरोहित
जालोर – जोगेश्वर गर्ग
सिरोही – ओटाराम देवासी
पिंंडवाड़ा आबू – समाराम गरासिया
रेवदर – जगसीराम कोली
गोगुंदा – प्रपातराम गमेती
झाडौल – बाबूलाल खराड़ी
उदयपुर ग्रामीण – फूल सिंह मीणा
उदयपुर – ताराचंद जैन
सलूम्बर – अमृतलाल मीणा धारियाबाद (अजजा) – कन्हैया लाल मीणा
आसपुर (अजजा) – गोपी चंद मीणा
घाटोल (अजजा) – मानशंकर निनामा
गढ़ी (अजजा) – कैलाश चंद्र मीणा
चित्तौड़गढ़ – नरपतसिंह राजवी
निम्बाहेड़ा – श्रीचंद कृपलानी
बाड़ी सादडी – गौतम सिंह डाक
प्रतापगढ़ (अजजा) – हेमंत मीणा
कुम्भलगढ़ – सुरेंद्र सिंह राठौड़
राजसमंद – दीप्ति माहेश्वरी
नाथद्वार – कुंवर विश्वराज मेवाड आसीन्द – झब्बर सिंह सांखला
भीलवाड़ा – विठ्ठलशंकर अवस्थी
जहाजपुर – गोपीचंद मीणा
माण्डलगढ़ – गोपाल लाल शर्मा
बूंदी – अशोक डोगरा
सांगोद – हीरालाल नागर
कोटा दक्षिण – संदीप शर्मा
छाबडा – प्रताप सिंह सिघवी
डग (अजा) – कालूराम मेघवाल
झालरापाटन – वसुंधरा राजे
खानपुर – नरेंद्र नागर
मनोहर थाना – गोविंद रानीपुरिया