
- कांग्रेस घर घर दारू की बोतल पहुंचा रही भाजपा हर महिला को एक हजार रुपए दे रही
- भाजपा की जीत से हर महिला के खाते में एक हजार रुपए महीना आयेगा
- कांग्रेस के काम करने के तरीके को ओपी ने बताया पुराना
रायगढ़:- भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने पुसौर मंडल के ग्राम में मंदिर की पूजा अर्चना के बाद जन संपर्क के दौरान घोषणा पत्र के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा की मजबूत गारंटी देख भूपेश सरकार का भरोसा कमजोर पढ़ गया है। भाजपा के घोषणा पत्र से कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना करे तो आम जनता सहित किसान भाईयो को बड़ी आसानी से समझ सकते है किस तरह कांग्रेस देश वासियों को भरमाने का काम करती रही है। भाजपा की सरकार आने पर किसानो को प्रति एकड़ 65 हजार एक सौ रुपए एक मुश्त मिलेंगे जबकि कांग्रेस प्रति एकड़ 64 हजार रूपए किश्तों में देंगी। कर्जा माफी का ढोल पीटने वाली कांग्रेस ने स्पष्ट नही किया कि किसानो के कौन से कर्जे माफ करेगी जबकि भाजपा की सरकार आने पर दो सालो का बकाया बोनस देने की तारीख भाजपा ने 25 दिसंबर स्पष्ट कर दी है।
भूमिहीन जनता को प्रतिवर्ष उनके खाते में दस हजार की सहायता, विद्यार्थियों को शिक्षा व रोजगार में सुविधा सहित अनेक सुविधाएं दी जाएगी। ताकि छत्तीसगढ़ के जन – जन को राहत मिले। वहीं उन्होंने कहा कि यदि आप सभी लोगों का इसी तरह से आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा तो निश्चित रुप से हमारे भाजपा पार्टी की सरकार जरुर बनेगी। और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी का इस बार पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद इस बार जरुर मिलेगा। वहीं भाजपा की सरकार बनते ही सभी वादे को पूरा किए जाएंगे क्योंकि भाजपा की सरकार जो कहती है। उसे अवश्य पूरा करती है। इसलिए आप सभी लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूँ। वहीं आप लोग दूसरे चरण में होने वाले मतदान के दिन आगामी 17 नवंबर को कमल छाप में बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से जीताकर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाए।युथ आइकॉन ओपी चौधरी लगातार जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। जगह – जगह उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत हो रहा है। आज के जन संपर्क में पुसौर मंडल मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता, महामंत्री संजय षडंगी, सुरेंद्र जेना व प्रभारी अरुण कातोरे के साथ छोटे हरदी, कोडपाली, बासनपाली, पुसौर, पडिगांव, त्रिभौना क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान मनोरंजन साहू, गौरांग साव, जगन्नाथ प्रधान, रघुनाथ कोंध, घनश्याम पटेल, गुरु चरण प्रधान, लेकरु देहरी, विजय म्हाणा, जयराम पंडा, प्रवीण शर्मा, राजेन्द्र दीवान, खीर कुमारी डनसेना, इंदिरा गुप्ता, गया तीर्थ मिर्धा, तरुण प्रधान, फत्तेचंद प्रधान, बोधराम प्रधान, वीरेंद्र गुप्ता, देवप्रसाद पटेल, अविनाश गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता, रजत गुप्ता, आलोक मिश्रा, अशोक गुप्ता, जयप्रकाश प्रधान सहित अनेक लोगों की मौजूदगी रही।
-
भ्रष्टाचार ने रायगढ़ के विकास का बेड़ा गर्क किया :- ओपी
ओपी चौधरी ने कहा चुने हुए जन प्रतिनिधि ही जब भ्रष्टाचार करने लगे तो जनहित के कार्यों का ठप्प होना तय है। भ्रष्टाचार के घुन ने रायगढ़ के विकास खोखला कर दिया है। पिछले पांच सालो के दौरान पंचायत के छोटे छोटे कामों में भी जम कर भ्रष्टाचार हुआ है। ओपी ने जनता की भरोसा दिलाते हुए कहा मेरे आने के बाद सार्वजनिक कार्यों में एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नही होगा। सुख सुविधाओं से भरी कलेक्टर की नौकरी का परित्याग राजनीति में सेवा के लिए किया है। आप सभी एक बार मुझे सेवा का अवसर अवश्य दीजिएगा। उसके बाद आपको खुली आंखों से विकास नजर आएगा
-
कांग्रेस घर घर दारू पहुंचा रही भाजपा हर महिला को एक हजार रुपए महीना:- ओपी
भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने जन संपर्क के दौरान आम जनता को कांग्रेस भाजपा सरकार के मध्य बुनियादी फर्क को समझाते हुए कहा कांग्रेस की सत्ता आतें ही कांग्रेस ने शराब की घर पहुंच सेवा शुरू कर दी। कांग्रेस के इस अनीति पूर्ण निर्णय से शराब खोरी बढ़ गई घर का माहौल आशांत हो गया ।शराब के अधिक सेवन से आर्थिक कमाई पर असर पड़ा और महिलाओ की समस्या बढ़ गई भाजपा ने इस दर्द को समझा और हर घर की हर महिला को एक हजार रुपए महीना देने का निर्णय लिया है ताकि घर का प्रबंधन सुचारू रूप से चल सके।