छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण बिल पास होने पर एमसीबी जिले में महिला बहनों ने मनाई खुशियां।

ढोल नगाड़े, रंग गुलाल लगाकर महिलाओं ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार। महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले ने कहा– अब सभी दलों में मिलेगा महिलाओं का अधिकार।

डमरुआ न्यूज/एमसीबी। महिला आरक्षण बिल पर संसद के दोनों सदनों में मुहर लग गई है। निचले और फिर उच्च सदन में बहुमत के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पारित हो गया है जिससे महिलाओं में भारी उत्साह व्याप्त है।
शुक्रवार को एमसीबी जिले में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पा देवी पावले की विशेष मौजूदगी में महिलाओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर खुशियां व्यक्त किया गया और रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा चम्पादेवी पावले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गो का ख्याल रखा है। महिलाओं को सशक्त, सक्षम बनाने का काम किया है। अब सभी राजनैतिक दलों में महिलाओं को 33% आरक्षित सीट अनिवार्य देना होगा जहां से चुनकर महिलाएं कानून बनाएंगी और देश की सेवा करेंगी।
प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले ने आगे कहा कि न केवल एमसीबी जिले में बल्कि समूचे भारत देश में महिलाएं खुश हैं और खुशियां मना रही हैं। यह मोदी जी की ऐतिहासिक सौगात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×