
डमरुआ डेस्क/मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसा घटित हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।
लुधियाना से मधुबनी बिहार जा रही एक कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार चालक, दो महिलाएं और दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सैफई मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।
-
मृतकों के नाम-
कार चालक- वीरेंद्र मिश्रा, निवासी- मुरली नगर महाराजगंज, फीका झा पत्नी राजीव, सुरजादेवी पुत्री राजीव निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार हैं। जबकि राजीव और उनका पुत्र आदित्य निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार घायल हुए हैं।