Uncategorized

नये वाटर सप्लाई सिस्टम से आने वाले 30 साल तक कुनकुरी में नहीं होगी पेयजल की समस्या :- यू. डी. मिंज

कुनकुरी में दूर होगी पेयजल समस्या, 48 करोड़ की जल आवर्धन योजना को मिली मंजूरी, विधायक यू. डी. मिंज ने किया भूमिपूजन

जशपुर -कुनकुरी में नगर के करीब 20 हजार की आबादी में पेयजल संकट की समस्या अब दूर होती नजर आ रही है।लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अमृत मिशन 2.0 के तहत नगर में 48 करोड़ की लागत से जल आवर्धन योजना को मंजूरी देते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसका टेंडर भी लग चूका है।इस बड़ी उपलब्धि के साथ विधायक यू डी. मिंज  गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया. विधायक यू डी. मिंज ने इस विशेष सौगात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया को नगर वासियों की ओर से धन्यवाद दिया है.

कुनकुरी नगर की जल प्रदाय व्यवस्था वर्षों पुरानी होने के कारण वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित एवं पर्याप्त जल प्रदाय किया जाना संभव नहीं हो पा रहा था। गर्मी शुरू होते ही नगर में पानी की किल्लत शुरू होने लगती थी।

इंजीनियर विधायक श्री मिंज ने आगे कहा कि वर्तमान में पंचायत समय से बनी व्यवस्था ईब नदी ढोंढ़ीडांड से पेयजल आपूर्ति की जा रहीं थी लेकिन इसके माध्यम से सही से आपूर्ति नहीं हो पा रहीं थी. वर्तमान में ढोंढ़ीबाहर ईब नदी से
पेयजल आवर्धन योजना के लिए 48 करोड़ की नई स्वीकृति विधायक ने कराई है जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। इस जल आवर्धन योजना के लगभग एक वर्ष में पूर्ण होने के बाद नगर पंचायत कुनकुरी के नागरिकों को आगामी तीन दशकों तक पेयजल सुलभ रूप से मिलता रहेगा ।

पांच स्थानों बनेगा ओवरहेड टैंक

नगर पंचायत एल्डरमेन आशीष सतपति ने बताया कि कई वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या है। इस बात को ध्यान रखते हुए इस योजना के तहत 5 पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। जिससे नगर के सभी 15 वार्डो में लोगों को भरपूर पानी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक एक से वार्ड क्रमांक 15 तक पाइप लाइन का विस्तार भी किया जाएगा।

जल आवर्धन योजना के भूमिपूजन समारोह में विधायक यू. डी. मिंज ने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और विशेष रूप से हमारी बहनों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो , उपाध्यक्ष जगदीश आपट, वरिष्ठ नागरिक बृजलाल राणा , लालदेव राम, दीपक केरकेट्टा,  सीएमओ पुष्पा खलखो सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×