
डमरुआ डेस्क/नई दिल्ली: एक दिन पहले ही डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़की से बात हुई। अगले दिन लड़की ने मिलने का ऑफर दिया। युवक ने घर बुला लिया। आरोप है कि लड़की ने शराब में नशीली चीज मिला दी। शख्स को तीसरे दिन होश आया। फोन गायब था। लैपटॉप पर मेल चेक किए तो होश उड़ गए। बैंक खाते से तीन लाख और क्रेडिट कार्ड से चार लाख लोन लिया जा चुका था। अकाउंट से तीन लाख ट्रांसफर हुए थे और एक लाख कैश निकाला गया था। लक्ष्मी नगर पुलिस जांच कर रही है।
-
डेटिंग ऐप पर मिली थी लड़की
30 साल का युवक लक्ष्मी नगर के गुरु रामदास नगर में किराए पर रहता है। उसने पुलिस को बताया कि एक डेटिंग ऐप के जरिए 10 अक्टूबर को एक लड़की से 10 मिनट तक बात हुई। पायल शर्मा नाम बताते हुए गुड़गांव से होने का दावा किया। डेटिंग ऐप पर 11 अक्टूबर की रात 9 बजे लड़की ने मेसेज किया, जिसमें बताया कि वो अपनी मौसी के यहां मंडी हाउस आई हुई है। काफी बोर हो रही है, कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने रात होने के चलते बाहर जाने से इनकार कर दिया।
-
रात में फ्लैट पर पहुंची लड़की पैग में मिला दिया नशीला पदार्थ
पीड़ित ने बता दिया कि वो लक्ष्मी नगर में फ्लैट किराए पर लेकर अकेले ही रहते हैं। लड़की ने एड्रेस मांगते हुए वहीं पहुंचने की बात कही और उसने आने तक शराब का इंतजाम करने को कहा। पीड़ित शराब लेकर आ गए। रात 11 बजे लड़की ने कॉल किया, जिसे वो जाकर घर ले आए। आरोप है कि दूसरा पैग बनाने से पहले लड़की ने पानी लेने किचन में भेज दिया। लौटकर आए तो उन्हें अपना पैग काफी डार्क लगा।
-
39 घंटे बाद खुली आंख, लग गया 8 लाख का चूना