आम आदमी पार्टीटॉप न्यूज़दिल्ली

दिल्ली कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह को 10 नवंबर तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेजा…

डमरुआ डेस्क/ दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह को 10 नवंबर तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि उन्हें ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट में संजय सिंह की पेशी से पहले आप कार्यकर्ताओं ने संजय की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भाजपा ऑफिस तक मार्च निकालने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया। बता दें कि इससे पहले इस मामले में 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट ने संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

उधर, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद चार अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। पांच अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।

  • संजय सिंह ने मोदी और अडाणी पर निशाना साधा

कोर्ट में पेशी के दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि संजय सिंह जी क्या कहना चाहेंगे। तो उन्होंने जवाब में कहा कि अगर मोदी जी की जांच हो जाए तो वह पूरी जिंदगी जेल में ही बंद रह जाएंगे। नरेंद्र मोदी के अलावा उनके निशाने पर अडाणी भी रहे। मोदी जी एक भ्रष्ट नेता हैं, अडानी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×