
डमरुआ डेस्क/रायगढ़ – शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले काबू पाने स्वयं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा अपने पूरे जिला प्रशासन की टीम एवम छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के साथ संजय कांप्लेक्स का दौरा किया।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने डेंगू के रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव करते हुए साफ सफाई को युद्ध स्तर पर चालू किया। बता दें शहर में डेंगू के लगातार बढ़ते मामले को देखकर कलेक्टर सिन्हा ने चेंबर ऑफ कामर्स के साथ बैठक आहूत की थी। जिसके फल स्वरूप कल जिला प्रशासन ने डेंगू जोन संजय काम्प्लेक्स में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डेंगू के रोकथाम के लिए कलेक्टर की उपस्थिति में चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने डेंगू जागरूकता के पांपलेट व्यापारियों के बीच वितरण किया गया, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा डेंगू रोक थाम के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। संजय कांप्लेक्स दौरा के दौरान कलेक्टर और चेंबर ऑफ कामर्स की उपस्थिति में दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को डेंगू नियंत्रण के लिए टिप्स दिए गए साथ ही कलेक्टर सिन्हा ने संजय कांप्लेक्स में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम आयुक्त को कड़े निर्देश दिए हैं संजय कांप्लेक्स में डेंगू रोक थाम के लिए नालियों की सफाई की गई इस दौरान दवा का छिड़काव भी किया गया है।
बता दें संजय कांप्लेक्स डेंगू का केंद्र माना जाता है पिछले कुछ वर्ष पहले यहां डेंगू ने कई लोगों को अपने चपेट में लिया था, डेंगू के बढ़ते मामले ने फिर एकबार लोगो को डरा दिया है, इसी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन कलेक्टर फिर एकबार पूरी तरह एक्टिव हो गया है, चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला के बहुत ही संवेदनशील कलेक्टर ने उन्हे डेंगू रोकथाम के संदर्भ में बैठक में आमंत्रित किया था, जिसमें कलेक्टर सिन्हा ने उन्हें सभी व्यापारियों के यहां जाकर डेंगू को नियंत्रण के उद्देश्य पर व्यापारियों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाए जाने को कहा गया था, जिसपर चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा इसे स्वीकार किया, गोपी सिंह ठाकुर ने कहा जिला प्रशासन ने उन्हें संजय कांप्लेक्स में दौरा कर डेंगू रोकथाम अभियान चलाने की जानकारी दी थी, जिपसर जिला प्रशासन कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम आयुक्त, सीएसपी और चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, महामंत्री मनीष उदासी के साथ जाकर संजय कांप्लेक्स में डेंगू रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं जिसे हराना हम सभी की जिम्मेदारी है, वहीं चेंबर ऑफ कामर्स महामंत्री मनीष उदासी ने कहा कि जिला प्रशासन ही नहीं बल्कि रायगढ़ के सभी व्यापारियों और आम जन के सहयोग से डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सकता है, डेंगू के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन कलेक्टर द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है डेंगू के रोकथाम के लिए चेंबर ऑफ कामर्स जिला प्रशासन के साथ खड़े रहेगा, डेंगू रोकथाम को लेकर संजय कांप्लेक्स में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के साथ एसडीएम गगन शर्मा,तहसीलदार लोमेस मिरी, निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, सीएसपी अभिनव उपाध्याय और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, महामंत्री मनीष उदासी, युवा चेंबर ऑफ कामर्स सचिव अभिलाष कछवाहा चेंबर सचिव डोलनारायण देवांगन , मनोहर छाबड़ा, विजय छाबड़ा, सूर्य प्रकाश मस्ता, केशव तलरेजा, जुबेर भाई ,
रंजन विश्वास , अतहर हुसैन, आदि चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी और सब्जी मंडी के फुटकर व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे हैं।