क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

BIG BREAKING : अज्ञात हमलावरों ने बैगा की पीट-पीटकर हत्या की,सड़क किनारे लाश मिली,जादू-टोना या चुनावी रंजिश ?

घटनास्थल पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा,कुनकुरी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

जशपुर – कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या की बड़ी खबर सामने आई है।घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती में हुई है।जहां सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे वृंदा राम बैगा उम्र 65 वर्ष करीब की खून से लथपथ लाश देखी।

मृतक के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता था।उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था।बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है।इसके पीछे वे कारण बताते हैं कि कल 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है।जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है।उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हो जाने से शक और गहराता जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था।सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो।

फिलहाल मौके पर कुनकुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक उसी गांव का रहने वाला है।घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×