
। भाजयुमो ने शनिवार को मनेन्द्रगढ़ में संचालित अवैध कार्यों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मनेन्द्रगढ़ सहित पूरे विधानसभा में अवैध कार्यों की भरमार हैं। सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध कार्यों को अंजाम दिया जा रहा हैं। पुलिस भी मूकदर्शक बनकर बैठी हैं। जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जाती हैं जिससे उनकी अवैध गतिविधियों में पूरी तरह संलिप्ता माना जा रहा हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर जल्द मनेन्द्रगढ़ पुलिस की व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता लखनलाल श्रीवास्तव ने हल्ला बोल पोल खोल अभियान के तहत अपराधियों की साठगांठ पर हमला किया। पार्षद रूबी पासी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं अवैध कारोबार से जुड़े लोग सीना तान कर अवैध कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, संजय सिंह, हरित शर्मा, मुकेश जैन, जे. के. सिंह, नरेंद्रजीत सिंह रैना, अंकुर जैन, नितिन जैन, जलील शाह, कोमल पटेल, रितेश सहित भाजपा जिला एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।