
डमरुआ न्यूज/बिलासपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान को अब चंद दिन रह गए है। नामांकन दाखिला के बाद सभी प्रत्याशियों में गर्मजोशी देखे गए। आरोप प्रत्यारोप का खेल भी जमकर जारी है बीते दिनों नामांकन दाखिल करने के बाद बिलासपुर विधायक शैलष पाण्डेय ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को गर्भाशय कांड का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा; हमारे संगठन के सभी साथियों के साथ आज उत्साह के साथ नामांकन जमा किया हूं।
अमर को लेकर बोले; एक्चुलि वो सेठ ही है 15 साल वो सेठ रहे एक भी काम नही किये। बिलासपुर के जनता की आंखों में धूल झोंकते रहे। नशबंदी कांड में 13 महिलाओं की मौत हो गई। उसके बाद भी उनको लज्जा नही आई। हमारे देश मे एसे नेता है भरतीय जनता पार्टी में जिनको प्रत्याशी बनाया है। उनको बिलासपुर की जनता महिलाओं की मौत पर हंसी आ रही है। गर्भाशय निकाल लिए हमारी माताओं के बहनों के, मैं सोचता हूं कितना बड़ा जघन्य पाप है।
शैलेष पाण्डेय ने कहा; हमारी सरकार ने 5 साल काम किया है इनकी तरह नही के बिलासपुर को खोदापुर बना दिया है। हमने जनाधार पर काम किया है हमारी अरपा नदी जो हमारी जीवन रेखा है। हमने बैराज बनाया, अरपा के दोनों तरफ सड़क बना रहे है। आज हमारी सरकार ने 1 हजार से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाए है। आज 9 हजार बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे है। आज बिलासपुर के लोग बिलासपुर से दिल्ली सीधे जा सकते है। हमारी सरकार ने हवाई सेवा शुरू कराई। इनके सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी कितने सारे गोलीकांड हुए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।