असामाजिक गतिविधियों से कभी भी गंभीर घटना की आशंका
डमरूआ न्यूज़ /रायगढ़। मेडिकल कॉलेज रोड पर युवक-युवतियों द्वारा कथित रूप से की जा रही अशोभनीय गतिविधियों और सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन व्यवहार को लेकर हिंदू जागरण मंच द्वारा चक्रधर नगर थाना में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शाम के समय सड़क किनारे खुलेआम बैठकर शराब और सिगरेट का सेवन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों, विशेषकर परिवार के साथ आने-जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर घटनाएं भी घट सकती हैं।
हिंदू जागरण मंच की ओर से ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक सुरेंद्र पाल बल, जिला सहसंयोजक उपासना कुलदीप, रमा जाटवर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मेडिकल कॉलेज रोड पर विशेष निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की। ज्ञापन में विशेष रूप से शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच सादा वर्दी में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम तैनात करने का आग्रह किया गया, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अशोभनीय या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर सादा वर्दी में भी निगरानी रखी जाएगी, जिससे आमजन को सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सके। थाना प्रभारी ने नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा