ग्राम पंचायत रटगा ,राजाडीह मेन रोड से बरझोरकी तालाब पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण आर सीसी स्लैब में सरपंच द्वारा मनमानी का आरोप
तकनीकी सहायक ने कार्य को बताया था गुणवत्ता हीन. अनुविभागीय अधिकारी द्वार भी पुल को तोड़कर दोबारा बनने दिया गया था आदेश
तकनिकी सहायक का आरोप सरपंच द्वारा उनको अन्यत्र ट्रांसफर करा देने की धमकी
ग्राम पंचायत रटगा ,राजाडीह मेन रोड से बरझोरकी तालाब पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण आर सीसी स्लैब में सरपंच द्वारा मनमानी का आरोप क्षेत्र प्रभारी तकनीकी सहायक चित्र रंजन मरकाम द्वारा लगाया गया है
जिसमें
अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मरवाही द्वारा जांच में प्राक्कलन अनुसार निर्माण कार्य नही पाया गया और उसे तोड़कर फिर से नींव को खोदकर नया बनाने का आदेश दिनांक 14.01.2026को किया गया है जिसमें सचिव सरपंच रटगा के द्वारा उस आदेश का परिपालन नही किया गया है और लगातार सरपंच अपनी पहुंच का हवाला देते हुए पुल का काम करवा रहा है जो की शासन को चूना लगाने का काम है. यदि इसी प्रकार भस्टाचार होता रहा तो ग्राम का विकास संभव नहीं. कार्य की जगह पर किसी प्रकार का कोई बोर्ड भी नहीं बनाया गया है. करीब 10 लाख का पुल पूरी तरह से लीपा पोती कर भस्टाचार की भेंट चढ़ गया.
देखने वाली बात यह होगी की इस तरह के मनमानी और भस्टाचार पर जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ क्या कार्यवाही करते है.