Uncategorized

“हम जीते नही पर तुम हार गए”

       जांजगीर चांपा विधानसभा में कांग्रेस का बड़ा दांव, व्यास नारायण कश्यप पर जताया भरोसा।
          छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी किया गया। जिसमे जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र से व्यास नारायण कश्यप को अपना उम्मीदवार बनाया है। निश्चित ही यह काग्रेस पार्टी का एक बड़ा दांव है।
       25 वर्षो से हर बार नई जुगत से टिकट लेकर आने वाले पूर्व विधायक के लिए एक बड़ा झटक है।
परंतु इसकी पटकथा 2019 मे चांपा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के घटना क्रम हुई थी। उसी समय अंजाने में ही स्वयं पूर्व विधायक ने लिख दी थी। उन्होंने जांजगीर चांपा के राजनीति धुरी चरण दास महंत की बातों को दरकिनार कर दिया था।
     हर बार नई जुगत से टिकट लेकर आने वाले ने यह नहीं सोचा कि टिकट के लिए जुगत कही भी लगाते हो पर विरोध मे महंत कभी भी नहीं रहे। जिसे आलाकमान ने हमेशा मूक सहमति मानी।
इस बात को हम पूर्व मे लिख चुके है कि 2019 के पालिकाध्यक्ष चुनाव ने चांपा से विधायक बनने के रास्ते आगामी कई चुनाव के लिए बंद कर दिए हैं।
      कश्यप के नाम की घोषणा के साथ जिस तरह से चांपा नगर में आतिश बाजी और मिठाई का दौर देर रात तक चला वह चांपा नगर के लिए निश्चित ही शुभ संकेत नहीं है।
यह इस बात को चीख चीख कर कह रही थी। की हम जीते नही पर तुम हार गए।
यह चांपा नगर का दुर्भाग्य है की हमे जन नेता नही सिर्फ समर्थको की फौज मिली है, फिर चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
×

Powered by WhatsApp Chat

×