प्रशांत डेनियल 7828438374

गौरेला खोड़री मार्ग भनवारटंक के पास देर रात एक तेंदुआ दिखाई देने से राहगीरों में दहशत
– छत्तीसगढ़ के बिलासपुर–गौरेला मार्ग पर भंवरटक के पास देर रात एक तेंदुआ दिखाई देने से राहगीरों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे तेंदुआ बैठा नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि किसी व्यक्ति या वाहन पर उसने हमला किया हो।
बिलासपुर से गौरेला जाने वाले मार्ग पर भंवरटक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। वाहन से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में तेंदुआ कुछ देर तक सड़क किनारे बैठा नजर आता है। तेंदुए के दिखाई देने से क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या हमले की सूचना नहीं है। वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों से अपील है कि वन्यजीव दिखने पर उसके पास जाने या उसे परेशान करने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें।






